सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। यहां ढाबे में काम करने वाले 19 साल के युवक चुनेंद्र साहू उर्फ बंटी को चार आरोपियों ने निशाना बनाया। (Durg Dhaba Robbery Case)
दुर्ग भिलाई की खबरें : दुर्ग भिलाई में अवैध बांग्लादेशियों पर एक्शन, दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, घटना 7 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। युवक ढाबे में काम कर रहा था। इसी दौरान चार आरोपी वहां पहुंचे और बातचीत करने के बहाने उसे ढाबे के पीछे बुला लिया।
दुर्ग की खबर : Durg Police : भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त
पैसे मांगे, विरोध करने पर की मारपीट : Durg Dhaba Robbery Case
ढाबे के पीछे पहुंचते ही आरोपियों ने युवक से गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

खबर भिलाई की : Bhilai Factory Fire : भिलाई की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी; 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
इसके बाद आरोपी युवक की जेब में रखे 8 हजार 500 रुपए और करीब 10 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
भिलाई समाचार : High Tension Wire Accident : भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोडिंग के दौरान हादसा
पुलगांव नदी के पास पुलिस ने पकड़ा : Durg Dhaba Robbery Case
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पुलगांव नदी के पास होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
खबरें और भी है : Sandeep Agrawal : करोड़ों की ठगी मामले में 13 महीने से फरार भिलाई का भाजपा नेता झारखंड से गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर
पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।
Durg Dhaba Robbery Case : तीन आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन विश्वकर्मा (24), संजय तिवारी (25) और सोमेश्वर साहू (25) के रूप में हुई है। तीनों पुलगांव क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


