CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » न गर्भवती हुई, न पैदा किया बच्चा फिर भी ये गाय देने लगी 3 लीटर दूध……❗कुछ कह रहे “चमत्कार” कुछ ने कहा बीमारी या कैमिकल लोचा….तो कई ढूंढ रहे “विज्ञान”

न गर्भवती हुई, न पैदा किया बच्चा फिर भी ये गाय देने लगी 3 लीटर दूध……❗कुछ कह रहे “चमत्कार” कुछ ने कहा बीमारी या कैमिकल लोचा….तो कई ढूंढ रहे “विज्ञान”

By Newsdesk Admin 25/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। एक ऐसी गाय भी है जो गर्भधारण से पहले ही दूध दे रही है। प्राकृतिक रूप से अप्रत्याशित इस घटना की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के परसौनी कला में रहने वाले रामकृपाल शुक्ल के घर की। जिनके घर की इस गाय की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस घटना को देख कई लोग जहां इसे चमत्कार मान रहे हैं वहीं कईयों ने यहां तक कह दिया कि कोई बीमारी या कैमिकल लोचा होगा।

आप भी जानते ही हैं कि आमतौर पर कोई भी मादा जानवर या पशु जब बच्चे को जन्म देती है, उसके बाद प्राकृतिक रुप से नवजात के लिए दूध देना शुरू कर देती है। मां का दूध बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है, ये दूध बच्चे को कई बीमारियों से बचाता है। केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों के साथ भी ऐसा ही होता है।‌ मगर यूपी के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सब कोई हैरान हैं।

आश्चर्यजनक बात यह है कि एक गाय ने जिसने अभी तक एक बार भी बच्चे को जन्म नहीं दिया है, बिना गर्भावस्था के ही उसने दूध देना शुरू कर दिया, जो सम्पूर्ण इलाके में भी चर्चा का विषय बन गया है।आपको बता दें कि महाराजगंज जिले के परसौनी कला के रहने वाले रामकृपाल शुक्ल के घर एक ऐसी गाय है जो गर्भधारण से पहले ही दूध दे रही है। प्राकृतिक रूप से अप्रत्याशित इस घटना की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।‌

रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि कई बार गाय के गर्भधारण की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली, फिर कुछ दिन बाद बिना गर्भधारण ही उनकी गाय दूध देने लगी। रामकृपाल शुक्ल पेशे से अध्यापक हैं और एक निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं। अध्यापन के कार्य के साथ ही उन्हें गौसेवा में भी बहुत रूचि है।

उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार गाय से बेहद प्रेम करता है और सेवा भी करता है। इस घटना के विषय में जब उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली तो डॉक्टर ने गाय से दूध निकालने की सलाह दी है। इस गाय से उन्हें प्रतिदिन 3 लीटर दूध मिल रहा है जिससे वह बहुत प्रसन्न हैं।‌ उन्होंने बताया कि उनकी इस गाय का दूध बहुत ही शुद्ध और स्वादिष्ट है।

You Might Also Like

Bihar school principal beats students : बिहार के स्कूल में क्रूरता की हद: प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन बच्चियां बेहोश

ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…

Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…

बिजनौर में कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

पटना: व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में बेऊर जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे

TAGGED: Breaking news, CG bhaskar news, india, Uttar pradesh news
Newsdesk Admin 25/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भूपेश पहुंचे मेयर धीरज के बंगले, भोजन बाद पार्षदों से की आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा
Next Article Big railway Breaking : कपलिंग टूटा 🛑 आधी पीछे छूट गई किसान Express, चलती ट्रेन 2 हिस्सों में बंटी, फंस गए थे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी 🛑 एक किमी बाद पता चला, रिवर्स लाकर छूटी बोगियों को जोड़ा गया

You Might Also Like

देश-दुनिया

Bihar school principal beats students : बिहार के स्कूल में क्रूरता की हद: प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन बच्चियां बेहोश

05/07/2025
देश-दुनिया

ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…

05/07/2025
देश-दुनिया

Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…

05/07/2025
देश-दुनिया

बिजनौर में कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

05/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?