CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…

ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 जुलाई। ADEN Sanjeev Saxena bribery case : बिल पास करने के लिए कमीशन मांगने के आरोप में सीबीआइ ने रेलवे के सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) संजीव सक्सेना और उसके अधीनस्थ आकाश को 34,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार रात उस समय की गई, जब दोनों आरोपित शिकायतकर्ता से अवैध धन की वसूली कर रहे थे। शनिवार सुबह सीबीआइ की छह सदस्यीय टीम दोनों को गिरफ्तार कर गाजियाबाद ले गई।

सीबीआइ से चार जुलाई को रेलवे ठेकेदार ने शिकायत की थी। ठेकेदार का कहना था कि उसकी फर्म को 19 जनवरी, 2024 को उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा ट्रैक फिटिंग का ठेका मिला था। सहायक मंडल अभियंता ने 17,57,605 रुपये के लंबित बिल पास करने के बदले दो प्रतिशत कमीशन 34,000 रुपये की मांग की। जांच एजेंसी ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके कार्यालय में पहुंची, उस समय सहायक मंडल अभियंता संजीव सक्सेना अपने कार्यालय में था। टीम ने अभियंता और उसके अधीनस्थ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद अभियंता के कार्यालय और आवास की तलाशी लेकर पत्रावलियों की जांच की।

बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने रिश्वत की रकम व भुगतान के लिए रकम से प्रमाण के तौर पर आडियो भी बरामद किया है। शनिवार सुबह पूछताछ के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक मंडल अभियंता का रिटायरमेंट निकट है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि लगभग तीन वर्ष पहले इसी स्थान पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर को भी सीबीआइ ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल
Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, इन योजनाओं पर हो सकता है बड़ा फैसला
Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को मिली बड़ी राहत , अब शिक्षक पदों को लेकर सीबीआई नहीं करेगी जांच
UP: धर्म परिवर्तन के आरोपी दिव्यांग को 11 साल की जेल, 35 हजार जुर्माना, महिला का किया था रेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Contract Killing Case
Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या

Ambikapur Contract Killing Case : मृतक की बेटी…

Bilaspur Bilha Mazda Accident
Bilaspur Bilha Mazda Accident : माजदा की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Bilaspur Bilha Mazda Accident : मामले की शिकायत…

PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पीएफ पेंशन (PF Pension) को लेकर सरकार ने…

Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV

हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai…

Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel Election Petition : पूरा मामला पाटन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?