CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…

Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 जुलाई। Ayodhya Deepotsav village : रामनगरी का दीपोत्सव वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेरता है। यह उत्सव अन्य देशों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब योगी सरकार रामनगरी में दीपोत्सव गांव की स्थापना कर इस आकर्षण में एक और सितारा जोड़ने जा रही है। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। यह गांव भगवान राम के वन गमन के दौरान के पहले विश्राम स्थल रामचौरा गौराघाट पर बसाया जाएगा, जो पौराणिक नदी ‘तमसा’ के तट पर स्थित है। यहां दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति करने वाले कुम्हारों को बसाने की योजना है। दीपोत्सव गांव की पहचान कुम्हारों से होगी, और इसके निर्माण के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके निर्देश पर कई महीनों से अधिकारियों की टीम भूमि की तलाश कर रही थी, लेकिन प्राथमिकता रामचौरा गौराघाट को मिली। गांव की स्थापना के बाद दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति भी इसी गांव से की जाएगी। यह स्थल पर्यटकों के लिए एक दर्शनीय स्थान बनेगा, जहां कुम्हारों की जीवनशैली को देखा और अनुभव किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के निजी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव गांव के लिए सहायक अभियंता रत्नेश कुमार और अर्बन आर्किटेक्ट लखनऊ के अंकित शुक्ल ने पर्यटन विभाग की भूमि का चयन कर लिया है। यहां छोटी-छोटी दुकानें और चाक रखकर बर्तन निर्माण के लिए टिन शेड दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहले इसी ग्रामसभा के कुम्हारों को आवंटित किया जाएगा।

सरकार को सराहा, बढ़ेगा रोजगार का अवसर

दीपोत्सव गांव की स्थापना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामसभा के कुम्हारों में खुशी का माहौल है। इसके लिए आवश्यक आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कापी भी पर्यटन विभाग को सौंपे जा रहे हैं। दिलीपपुर निवासी कृष्ण कुमार प्रजापति ने बताया कि वे पहले केवल दीपों और छोटे बर्तनों का निर्माण करते थे, लेकिन अब दुकान मिलने पर वे और बेहतर डिजाइन वाले बर्तन बना सकेंगे। सकतपुर निवासी रामतीरथ प्रजापति ने कहा कि अधिकारियों के कहने पर उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए हैं। योगी सरकार के इस प्रयास से कुम्हारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Bhojshala Survey 🟠 भोजशाला में मिली भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमा 🟢 अवशेषों को एएसआइ ने किया सुरक्षित
Predictive Policing AI: भोपाल पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए शुरू की नई टेक्नोलॉजी तैयारी
‘अगर आप बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के पास भेजेंगे तो…’, संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला
सबसे पहले महाकाल मंदिर में होगा होली का दहन, आरती का बदला समय: नई गाइडलाइन जारी
कड़ी कार्रवाई हो…पहलगाम हमले पर सौरव गांगुली हुए भावुक, पाकिस्तान को जमकर सुनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?