CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

Vijay Mallya Assets Case : विजय माल्या ने मांगी जब्त संपत्तियों और वसूली की पूरी जानकारी, हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 नवंबर तक टाली

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
Vijay Mallya Assets Case
Vijay Mallya Assets Case

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भगोड़े शराब कारोबारी (Vijay Mallya Assets Case) विजय माल्या ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी जब्त संपत्तियों और बैंकों द्वारा की गई वसूली का पूरा ब्योरा मांगा है। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

माल्या ने अपनी याचिका में कहा कि बैंकों ने ऋण भुगतान में चूक के आधार पर उनकी कई संपत्तियां जब्त की हैं, जिनका विवरण उन्हें अब तक नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों ने पहले से वसूल की गई राशि पर भी ब्याज वसूला है, जबकि (Vijay Mallya Assets Case) में यह अनुचित है।

वरिष्ठ वकील साजन पूवैया ने अदालत में दलील दी कि मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत माल्या की संपत्तियां अटैच की गई थीं और अब तक लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। उनका कहना है कि बकाया राशि से अधिक वसूली की जा चुकी है, इसलिए बैंकों को इस पर ब्याज वसूलने का अधिकार नहीं है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस ललिता कन्नेगंती ने सवाल किया कि जब कंपनी अदालत में मामला लंबित है, तो माल्या ने हाई कोर्ट में रिट याचिका क्यों दायर की? उन्होंने पूछा कि क्या रिट याचिका के माध्यम से निजी बैंकों से वित्तीय विवरण मांगा जा सकता है?

माल्या के वकील ने जवाब दिया कि रिट याचिका दायर करना उनका संवैधानिक अधिकार है। इस पर अदालत ने टिप्पणी की कि माल्या न्यायालय की अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए हैं और देश में चल रही अन्य कानूनी कार्यवाहियों से भी दूर हैं, ऐसे में रिट याचिका दायर करने का अधिकार सवालों के घेरे में है।

बैंकों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम हुइलगोल ने तर्क दिया कि विजय माल्या देश छोड़कर भाग गए हैं और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भारत लौटना चाहिए। अदालत ने बैंकों को अपनी आपत्तियां लिखित रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 12 नवंबर तक टाल दी।

लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं माल्या

PMLA के तहत विजय माल्या की कंपनियों और निजी संपत्तियों से लगभग ₹10,000 करोड़ की वसूली हो चुकी है। जांच एजेंसियां अब तक की वसूली रिपोर्ट अदालत में पेश कर चुकी हैं। विजय माल्या फिलहाल लंदन में हैं और भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें 2016 में भारत छोड़ने के बाद से भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है।

जगन्नाथ यात्रा बना मातम, युवक की पुरी समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत – परिवार में छाया सन्नाटा
Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष 🟠 दिल्ली तक हलचल तेज 🟢 15 तक मंडल और जिलाध्यक्षों की हो सकती है घोषणा, जनवरी में बनाए जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
Chhath Puja Special Train : दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए 1055 बर्थ खाली
Lucknow Engineer Murder Case: लिव-इन पार्टनर और दो बेटियों ने रचा खौफनाक प्लान, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?