CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इस लड़की और दलित पंचायत अधिकारी के बीच प्यार 💕 की खूनी कहानी की वारदात आपको रुला देगी….हत्या ने जाति विभाजन और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर करती खास रपट

इस लड़की और दलित पंचायत अधिकारी के बीच प्यार 💕 की खूनी कहानी की वारदात आपको रुला देगी….हत्या ने जाति विभाजन और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर करती खास रपट

By Newsdesk Admin
30/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। जी हां, हम बात कर रहे हैं वर्ष 2021 की। जब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दलित पंचायत अधिकारी अनीश कुमार चौधरी की हत्या ने जाति विभाजन और ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर किया।बात 24 जुलाई 2021 की है जब अनीश कुमार चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अनीश एडीओ पंचायत (पंचायत अधिकारी) के पद पर तैनात थे। उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की लड़की दीप्ति से प्रेम विवाह किया और उनका यही कदम उनके जीवन के लिए घातक साबित हुआ। इस हत्या को लेकर आरोप लगाया गया कि लड़की के परिवार ने कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हत्या को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि अनीश की दिनदहाड़े गड़ासे से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने न सिर्फ अनीश की जान ले ली बल्कि समाज में जाति आधारित हिंसा की गहरी जड़ों को भी उजागर कर दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अनीश की पत्नी दीप्ति का दावा है कि उनका परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था।

अनीश और दीप्ति ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एक साथ गोरखपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। तभी कैंपस मीटिंग के दौरान अनीश और दीप्ति को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद के लिए चुना गया था। नौकरी मिलने के बाद अनीश से उनकी पहली मुलाकात 9 फरवरी 2017 को गोरखपुर के विकास भवन में हुई थी। एक ही पद के चयन बाद विश्वविद्यालय के परिसर में होने वाली दोनों की बैठकों की संख्या बढ़ने लगी। जैसे-जैसे वे एक साथ प्रशिक्षण लेते गए, वे एक-दूसरे के और करीब आते गए। इसके बाद उन्होंने सामाजिक मान्यताओं और जातिगत बंधनों को दरकिनार करते हुए शादी का फैसला किया। हालांकि, दीप्ति के परिवार और समुदाय को यह शादी मंजूर नहीं थी। उन्होंने इस शादी का कड़ा विरोध किया क्योंकि उनके समाज में दलित से शादी करना ‘परिवार की इज्जत’ के खिलाफ माना जाता था। बावजूद अनीश और दीप्ति ने शादी कर ली और इसके बाद उन्हें काफी दबाव और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। दीप्ति के परिवार ने इस शादी को कभी स्वीकार नहीं किया और लगातार अनीश और दीप्ति पर दबाव बनाया। अनीश और उसकी पत्नी को सामाजिक स्तर पर कई धमकियों का सामना करना पड़ा। जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे दीप्ति के परिवार के सदस्यों और उनके समुदाय के कुछ लोगों का हाथ था। उन्हें यह विवाह अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अपमानजनक लगा और उन्होंने इसे ‘इज्जत’ से जोड़कर हत्या की साजिश रची और फिर एक दिन अनीश कुमार चौधरी की हत्या कर दी गई।घटना वाले दिन अनीश अपने दैनिक काम से लौट रहा था तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर बेरहमी से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अनीश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह स्पष्ट हो गया कि यह हत्या उसके और दीप्ति के विवाह से उपजे जातिगत आक्रोश और ‘ऑनर किलिंग’ का नतीजा थी।

अनीश की हत्या के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। दीप्ति के परिवार और अन्य संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया और हत्या की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घटना पहले से तय थी और परिवार के कुछ लोगों ने ही साजिश रची। यह घटना समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और ‘ऑनर किलिंग’ की कड़वी सच्चाई को दर्शाती है। अनीश कुमार चौधरी की हत्या ने दिखा दिया कि भारत के कुछ हिस्सों में आज भी लोग अपने सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा के लिए जाति के आधार पर हिंसा का सहारा लेते हैं।

अनीश कुमार चौधरी की हत्या एक दु:खद और झकझोर देने वाली घटना है, जो समाज में व्याप्त जातिगत विभाजन और ऑनर किलिंग की प्रवृत्ति को उजागर करती है। यह घटना दर्शाती है कि समाज का एक बड़ा हिस्सा अभी भी प्रेम और विवाह की स्वतंत्रता को स्वीकार करने में पीछे है और जाति की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है। ऐसी घटनाएं हमारे समाज में सामाजिक सुधार और जागरूकता की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है।

Social Media Gangster Crackdown : दुर्ग पुलिस का ‘सोशल मीडिया गैंगस्टर क्रैकडाउन’, चार दिन में 14 युवकों पर गिरी गाज
Liquor Scam Chhattisgarh : लखमा के करीबी अवधेश ने बस्तर के सात जिलों में चलाया शराब का नेटवर्क, 300 करोड़ कमाए
भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में 44.18 लाख की धोखाधड़ी, facebook विज्ञापन देख की शेयर ट्रेडिंग, 5 महीने में 44 लाख लगा दिए, विथड्रा समय हुआ अहसास कि “खेला हो गया”
Open Drinking Action in Bhilai: सड़कों पर खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Telecom Market Shift: अक्टूबर में BSNL की रफ्तार बढ़ी, जबकि Vi को दोबारा बड़ी गिरावट का सामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?