CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर कानन जूलॉजिकल पार्क में लॉयन ‘भीम’ की मौत: 15 दिनों से छोड़ा था खाना, किडनी इंफेक्शन से बढ़ रही वन्य प्राणियों की मौत..

बिलासपुर कानन जूलॉजिकल पार्क में लॉयन ‘भीम’ की मौत: 15 दिनों से छोड़ा था खाना, किडनी इंफेक्शन से बढ़ रही वन्य प्राणियों की मौत..

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कानन-पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में लॉयन ‘भीम’ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शेर 15 दिन से बीमार था और खाना छोड़ दिया था। प्रबंधन का कहना है कि किडनी में इंफेक्शन के चलते उसकी मौत हुई है।

गुजरात के गिर नेशनल पार्क के विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर उसका इलाज चल रहा था। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। इधर, जूलॉजिकल पार्क में किडनी फेल होने से लगातार वन्य प्राणियों की मौत पर सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी 2 बाघ शावकों की मौत किडनी इंफेक्शन से हो चुकी है। कुछ और वन्यप्राणी भी इस बीमारी का शिकार हुए हैं। यहां इस बीमारी का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी बेअसर साबित हो रही है।

रोहतक जू से कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में लाए गए लायन भीम की तबीयत बीते 17 फरवरी को खराब हो गई थी। तब से उसने खाना छोड़ दिया था। वह केवल पानी पी रहा था। शुरुआत के दो-चार दिनों तक प्रबंधन ने ऐसे ही उसका इलाज किया। तब जूलॉजिकल पार्क के डॉ. चंदन शहर से बाहर थे। उनके लौटने के बाद उसका इलाज शुरू हो सका।

कुछ भी खाने से हो रही थी उल्टी

इस दौरान बीमार शेर ने मटन खाना छोड़ दिया था। वो कुछ खाता तो उल्टी कर देता था। पानी ज्यादा पी रहा था, लेकिन किडनी इंफेक्शन नहीं रुका। यूरिया का स्तर बढ़ गया था। दवाइयां असर नहीं कर रही थीं। गिर नेशनल पार्क के विशेषज्ञ डॉ. आरएफ काड़ीवार जूनागढ़ से लगातार परामर्श दे रहे थे। ब्लड रिपोर्ट भेजी जा रही थी। बताई गई दवाएं भी बेअसर रहीं। आखिरकार, मंगलवार को लॉयन ने दम तोड़ दिया।

वन्य प्राणी लगातार किडनी इंफेक्शन का हो रहे शिकार

यहां जू में वन्यप्राणी लगातार किडनी इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं। यहां इस बीमारी का इलाज संभव नहीं हो पा रहा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी बेअसर साबित हो रही है। इससे पहले भी बाघ के दो शावकों की मौत किडनी इंफेक्शन से हुई थी।

इसके साथ ही दूसरे वन्य प्राणियों की मौत भी किडनी की बीमारी के चलते हो चुकी है। आखिर वन्यप्राणियों को किडनी इंफेक्शन क्यों हो रहा है। खान-पान में ऐसा क्या है, जो उन्हें प्रभावित कर रहा है। यह समझने में प्रबंधन नाकाम है।

इधर, लॉयन की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। सीजेडए के निर्देशानुसार कानन पेंडारी में ही शव को जलाया गया।

तीन साल पहले रोहतक लाया गया था लॉयन ‘भीम’

भीम का जन्म कानन पेंडारी जू में नहीं हुआ है। बल्कि उसे साल 2022 में हरियाणा के रोहतक जू से बिलासपुर लाया गया था। अभी उसकी उम्र पांच साल थी।

कोरोना के बाद शुरू हुआ वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला

जू में कोरोना काल के बाद साल 2022 जनवरी के बाद से लगातार वन्य प्राणियों की मौत सिलसिला चल रहा है। इस दौरान बाघिन रजनी और चेरी के बाद मौसमी की अप्रैल 2022 में मौत हो गई थी। इस ढाई महीने में कानन जू में 9 वन्यप्राणियों की मौत से वन प्रबंधन सकते में आ गया था।

12 फरवरी 2022 में 4 साल की मादा हिप्पोपोटामस सहेली की मौत हुई थी। दूसरी तरफ 266 दिन तक इलाज के बाद मादा बाघिन रजनी ने 3 मार्च 2022 को दम तोड़ दिया था। 18 अप्रैल 2022 को लायनेस मौसमी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद बाघिन ‘रंभा’ के नर शावक ‘मितान’ और रश्मि की मौत हो गई थी।

वहीं, दो साल पहले तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा था। तखतपुर क्षेत्र के बिनौरी के जंगल से पकड़ा था। रेस्क्यू के दौरान वो घायल हो गया था।

हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी लौटा Covid-19, केंद्र का अलर्ट, जानें अब तक कितने केस
LPG Black Marketing Bust: घर में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर, प्रशासन की छापेमारी में 34 सिलेंडर जब्त
Damaudhara Waterfall : जहाँ प्रकृति बोलती है, आस्था झरती है और इतिहास सांस लेता है
शैक्षिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव: अब प्राइमरी बच्चों को भोजन के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें नया समय
Bilaspur Police Transfer : बिलासपुर में ‘न्यू पुलिसिंग’ का आगाज, 33 पुलिसकर्मियों के तबादले, पहली बार CSP और SDOP दफ्तरों में बैठेंगे इंस्पेक्टर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

Digital Arrest Cyber Fraud : पुलिस ने मामला…

Jashpur Ganja Smuggling Case
Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

Jashpur Ganja Smuggling Case :अब पुलिस यह पता…

Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश
Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

Missing Persons Cases :पुलिस का कहना है कि…

Raikheda Power Plant Clash
Raikheda Power Plant Clash : रायखेड़ा पावर प्लांट में शराब को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट भिड़े; पथराव में थाना प्रभारी घायल

Raikheda Power Plant Clash : सरपंच के मौके…

Kanhar River Rescue
Kanhar River Rescue : कन्हर नदी में फंसा युवक, 2 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू; पुलिस-नगरपालिका टीम ने बचाया

Kanhar River Rescue : समय पर मिली सूचना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?