सीजी भास्कर, 2 नवंबर। कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या पुरी में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Korba Student Death) हो गई। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली सानिया बानो 31 अक्टूबर की रात घर के टॉयलेट में मृत मिली। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

मोबाइल को लेकर घर में हुई थी कहासुनी Korba Student Death
परिजनों के मुताबिक, घटना की रात सानिया का अपने भाई से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मां ने मोबाइल छिपा दिया। कुछ देर बाद सानिया टॉयलेट में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, जहां वह फंदे पर मिली।
यह भी पढ़ें…Bhilai Arrest : मुक्तिधाम के पास गुप्ती लहराकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज (Korba Student Death) दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं…Pulgaon Observation Home : पुलगांव बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पूजा स्थल में मूर्तियों के पीछे मिले दो एक्टिव मोबाइल


