सीजी भास्कर, 02 नवंबर। सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियारों के जरिए दहशत फैला रहे युवक को पुरानी भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते (Bhilai Arrest) हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी खुलेआम हथियार लहराकर आम नागरिकों और राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार गुप्तीनुमा हथियार बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना डबरापारा स्थित मुक्तिधाम के पास की है, जहां एक युवक के हथियार दिखाकर भयभीत करने की गुप्त सूचना पुलिस (Bhilai Arrest) को मिली थी। सार्वजनिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने और किसी गंभीर वारदात की आशंका को देखते हुए पुरानी भिलाई पुलिस की टीम ने बिना देरी किए मौके पर दबिश दी। पुलिस जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर संदिग्ध को काबू में लिया।
यह भी पढ़ें…Raigarh Rajyotsav : रायगढ़ में आज सजेगा राज्योत्सव का मंच, ओपी चौधरी करेंगे शुभारंभ
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक घातक गुप्तीनुमा हथियार मिला, जिसे विधिवत जब्त कर लिया (Bhilai Arrest) गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय भगवत साहू निवासी डबरापारा भिलाई-3 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…BJP Campaign : जगदलपुर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान आज, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे शामिल


