सीजी भास्कर, 2 नवंबर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगा (Shah Rukh Khan Birthday) उठा। इमारत पर शाहरुख की तस्वीर के साथ ‘हैप्पी बर्थडे’ और ‘वी लव यू’ का संदेश दिखाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुर्ज खलीफा पर दिखा खास अंदाज Shah Rukh Khan Birthday
शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा को पीली रोशनी से सजाया गया। पहले ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख’ और ‘हैप्पी बर्थडे पठान’ लिखा गया, फिर उनकी तस्वीर के साथ प्रशंसकों का प्यार भरा संदेश प्रदर्शित हुआ।
यह भी पढ़ें…Air Show Raipur : आज फिर सेंध लेक पर गूंजेगा वायुसेना का दम, सारंग टीम दिखाएगी करतब
हर साल खास बधाई
बुर्ज खलीफा पर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला पिछले कुछ वर्षों (Shah Rukh Khan Birthday) से जारी है। इस बार भी खास आयोजन के जरिए दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता की झलक देखने को मिली।
फैंस को मिला फिल्म ‘किंग’ का तोहफा
जन्मदिन पर शाहरुख ने प्रशंसकों को अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर खास तोहफा दिया। गाने को एड शीरन और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
खबरें और भी हैं



