
आसमान में दिखेगा सारंग टीम का हुनर Air Show Raipur
पहले दिन सारंग टीम के हेलिकॉप्टरों ने डायमंड, दिल और डॉल्फिन जैसी आकृतियां बनाकर दर्शकों को रोमांचित किया। छत्तीसगढ़ में टीम का यह पहला प्रदर्शन है।
यह भी पढ़ें…Palak Muchhal Live : राज्योत्सव की पहली शाम पलक मुच्छल के नाम, रोमांटिक गीतों पर झूमे दर्शक
पैराशूट और हेलिकॉप्टर से दिखाए करतब
पहले दिन आकाशगंगा टीम के आठ जवानों ने 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए उतरने का प्रदर्शन किया। वहीं MI-17 हेलिकॉप्टर से जवान रस्सी के सहारे जमीन पर उतरे। आज भी दर्शकों को ऐसे रोमांचक प्रदर्शन देखने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर, 2 से 4 नवंबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
सुरक्षा और यातायात के इंतजाम
कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए 700 से 800 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए 20 बसें और 55 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग और रूट का पालन करने तथा समय से पहुंचने की अपील की है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Paddy Procurement : 8 से 10 दिन के इंतजार से 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची धान खरीदी, जानिए कैसे बदली व्यवस्था


