CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

By Newsdesk Admin
01/11/2026
Share
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

सीजी भास्कर, नवा रायपुर, 01 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर पर नवा रायपुर में 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित किया गया। इसमें वायुसेना के जवानों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के 8 जवान C-295 विमान से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए नीचे उतरे। इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे जवानों के उतरने का प्रदर्शन किया गया। वहीं, सारंग टीम के पांच हेलिकॉप्टर दिल, हीरे और तिरंगे से जुड़ी अलग-अलग आकृतियां बनाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

यह भी पढ़ें : Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

8 हजार फीट से जवानों की छलांग

एयर शो की शुरुआत आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के प्रदर्शन से हुई। टीम के आठ प्रशिक्षित जवानों ने C-295 विमान से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इस टीम का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा कर रहे हैं। टीम आगरा स्थित पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल से पहुंची है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

MI-17 से दिखा रेस्क्यू ऑपरेशन

एयर शो में MI-17 हेलिकॉप्टर की क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया गया। इसके जरिए जवानों को रस्सी के सहारे जमीन पर उतारने का अभ्यास दिखाया गया। MI-17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल सैन्य अभियानों के साथ-साथ बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी किया जाता है। इस हेलिकॉप्टर की मदद से दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाती है। साथ ही घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

यह भी पढ़ें : Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार

पांच हेलिकॉप्टर बनाएंगे दिल की आकृति

सारंग एरोबेटिक टीम के पांच हेलिकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर करीब 10 तरह के करतब दिखाएंगे। इनमें हार्ट फॉर्मेशन प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस दौरान हेलिकॉप्टर सफेद धुएं के जरिए आसमान में दिल की आकृति बनाएंगे। इसके अलावा डायमंड और इंडिया फॉर्मेशन भी प्रदर्शित किए जाएंगे। टीम के हेलिकॉप्टर डॉल्फिन की तरह ऊपर-नीचे उड़ान भरने के साथ एक-दूसरे के सामने से गुजरने जैसे रोमांचक करतब भी दिखाएंगे। सारंग स्प्लिट में पांचों हेलिकॉप्टर अचानक अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh MLFF Tolling System : छत्तीसगढ़ में बिना रुके कटेगा टोल टैक्स, मार्च 2027 तक लिम्हा टोल प्लाजा से शुरू होगी नई व्यवस्था

मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ पहुंचे। एयर शो को देखते हुए नवा रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें : Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

युवाओं को वायुसेना से जोड़ने की पहल

एयर शो के माध्यम से भारतीय वायुसेना अपने जवानों के प्रशिक्षण, तकनीकी क्षमता और राहत-बचाव अभियानों में इस्तेमाल होने वाले तरीकों की जानकारी दे रही है। साथ ही युवाओं को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  High Tension Wire Accident : भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोडिंग के दौरान हादसा

House Collapse Due To Rain : मूसलाधार बारिश के बीच शिक्षक का दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज
Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प
Chhattisgarh Railway Demand: संसद में उठी छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने गिनाईं लंबित परियोजनाएं
Mahtari Vandan Yojana Installment: महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, जारी होगी योजना की 25वीं किस्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला
Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला

 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (Rajyotsav Award List 2026) के…

Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़
Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर…

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर…

Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार
Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

गेवरा से पेंड्रारोड तक बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल…

Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ रहेगा। मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?