CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोते वक्त सिर पर मारी कुल्हाड़ी, देवरिया में स्कूल प्रबंधक की हत्या, दहशत में लोग

सोते वक्त सिर पर मारी कुल्हाड़ी, देवरिया में स्कूल प्रबंधक की हत्या, दहशत में लोग

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश में देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के राम नगर टोले में बीती रात सोते समय एक प्राइवेट स्कूल प्रबंधक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. स्कूल प्रबंधक अपने स्कूल में ही सो रहे थे. हत्यारे ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उनकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम थानों की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम सहित तमाम लोग घटना की छान बीन के लिए वहां पहुंच चुके हैं

रुद्रपुर के फतेहपुर गांव के रामनगर टोले में डी डी एम पब्लिक स्कूल है, जहां के प्रबंधक धनंजय पाल थे. इनकी उम्र 55 वर्ष के करीब थी. बीती रात वे स्कूल कैंपस में सो रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी.

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, गांव और उसके आस पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. इस घटना के बाद हुए पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है.

पुलिस के सामने कई सवाल

पुलिस मर्डर की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस के सामने कई सवाल हैं, जिसे वह तलाशने का प्रयास कर रही है. अब देखना है कि इस मर्डर के पीछे की मुख्य वजह क्या है.

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

छानबीन के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया है. मौके पर मौजूद पुलिस कप्तान विक्रांत वीर ने कहा कि स्कूल भवन में हत्या हुई है हमारी टीम जांच कर रही है हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश का यह गांव दो साल पहले भी चर्चा में था, जब फतेहपुर गांव के एक टोले में जमीन विवाद में सात लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी.

बहजोई में चला ‘मामा का बुलडोजर’: NH पर बनी दुकानें और मंदिर हटाए गए, मचा हड़कंप
दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, संसद में प्रियंका के साथ प्रदर्शन
India vs South Africa ODI: रायपुर में टीमों की एंट्री से पहले ही क्रिकेट फीवर चरम पर, प्रैक्टिस सेशन आज, सुरक्षा और टिकट दोनों पर हाई अलर्ट
राजस्थान: दिन दहाड़े घर में घुसे चोर, बच्ची का गला रेता; नाक-कान से नोंच ले गए गहने
Big Breaking News 🔵 हो जाएं सावधान…‼️ नौकरानी ने मालकिन के घर को बनाया निशाना, 48 लाख के गहने और 75 हजार कैश लूट कर फरार, CCTV में घटना हुई कैद, आरोपी भाग निकले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?