सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई (LPU Violence Case) जारी है। पुलिस के मुताबिक अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 7 छात्र और 2 बाहरी लोग शामिल हैं। मामले में कुल 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी के बाहर भारतीय वायुसेना के सम्मान में लगाए गए मिग-23यूएम विमान पर चढ़ने वाले युवक की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग और एलपीयू का छात्र है।

सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच LPU Violence Case
पुलिस अब उन सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है, जिनके जरिए कथित तौर पर अफवाह फैलाकर छात्रों को भड़काने की कोशिश की गई। अधिकारियों के मुताबिक, इन पोस्ट और उनके पीछे के लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पटियाला के राजपुर स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के मामले में भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को उकसाया गया था।
यह भी पढ़ें…FASTag Update : फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, दिव्यांगजनों को अब हर साल नहीं कराना होगा नवीनीकरण
छात्रा का वीडियो वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित छात्रा का वीडियो भी सामने (LPU Violence Case) आया है। वीडियो में वह खुद को सुरक्षित बता रही है। हालांकि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ सोशल मीडिया गतिविधियों और वायरल सामग्री की भी जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Service Campaign : अहिवारा में सेवा संकल्प अभियान, सफाई के साथ 250 से ज्यादा पौधे लगाए



