सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर आईटीएमएस (ITMS) कैमरों, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा और ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। किसी मार्ग पर जाम लगने या वाहनों की रफ्तार धीमी होने पर कंट्रोल रूम से संबंधित टीम को अलर्ट भेजा जाएगा। (Raipur Festival Traffic Monitoring)
त्योहारों के दौरान सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, संकरे रास्तों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य जाम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर यातायात को सामान्य बनाए रखना है।
यह भी पढ़ें : Durg Traffic : सड़कों पर अब क्यों बढ़ेगी सख्ती, नए यातायात अधिकारी ने संभालते ही दिए बड़े निर्देश
गूगल मैप्स पर रेड पैच दिखते ही अलर्ट होगी टीम : Raipur Festival Traffic Monitoring
यातायात कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे आईटीएमएस कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। गूगल मैप्स पर दिखाई देने वाले लाल और पीले ट्रैफिक पैच से भी वाहनों के दबाव का पता लगाया जाएगा।
किसी सड़क पर जाम या वाहनों की लंबी कतार बनने पर कंट्रोल रूम वायरलेस के जरिए संबंधित सेक्टर प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को सूचना देगा। संकरी सड़कों और प्रमुख बाजारों में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इससे जाम की वजह पहचानने और मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Freedom from traffic jams : रायपुर में 19 मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित

नो-पार्किंग में वाहन खड़े किए तो होगी कार्रवाई
त्योहारों के दौरान नो-पार्किंग में खड़े और बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों की पहचान कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। ऐसे वाहनों पर चालान काटा जाएगा। जरूरत पड़ने पर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया जाएगा। खराब वाहनों को रास्ते से हटाने के लिए भी क्रेन और पेट्रोलिंग वाहन (Raipur Festival Traffic Monitoring) तैनात रहेंगे।
यातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि खरीदारी के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें। दुकानों के सामने या मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करके आवागमन बाधित न करें।
यह भी पढ़ें : Retired constable’s son’s stunt : पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी चेतावनी
यातायात संबंधी परेशानी पर इस नंबर पर करें संपर्क : Raipur Festival Traffic Monitoring
पुलिस ने त्योहारों के दौरान जाम, यातायात संबंधी परेशानी या किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है। जरूरत पड़ने पर नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में आवागमन सुचारू बना रहे।
यह भी पढ़ें : Gariaband Bus Overloading Action : बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, ओवरलोडिंग पर 22,100 का चालान
ख़बरें और भी हैं : Traffic Challan Rules India : चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कटेगा चालान? जानिए ट्रैफिक नियम और पुलिस कब कर सकती है कार्रवाई…?


