CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्यार के चक्कर में चोरी, बाइक खरीदने के लिए उठा लिया ₹2 लाख का सामान

प्यार के चक्कर में चोरी, बाइक खरीदने के लिए उठा लिया ₹2 लाख का सामान

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अगस्त |

Contents
  • ऐसे रची चोरी की साजिश
  • पीड़ित ने लौटकर देखा तो…
  • पुलिस की पड़ताल और गिरफ्तारी
  • चोरी का माल बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 साल की युवती ने अपने 24 साल के बॉयफ्रेंड के लिए बाइक खरीदने के चक्कर में दिनदहाड़े चोरी की। वारदात में दोनों ने मिलकर पड़ोसी के घर का ताला तोड़ा और करीब ₹2 लाख का कैश व जेवरात उड़ा लिए।

ऐसे रची चोरी की साजिश

नरहरपुर थाना क्षेत्र के डूमरपानी गांव के रहने वाले करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा पिछले पांच साल से रिश्ते में थे। पुलिस के मुताबिक, ताम्रध्वज को बाइक की जरूरत थी, लेकिन पैसे नहीं थे। ऐसे में करूणा ने चोरी का आइडिया दिया।
8 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे, ताम्रध्वज घर के बाहर पहरेदारी कर रहा था और अंदर करूणा पेटियों में रखे कैश और सोने-चांदी के गहनों की तलाश कर रही थी।

पीड़ित ने लौटकर देखा तो…

वारदात के दिन घर के मालिक कन्हैया पटेल दोपहर में सब्जियां बेचने बाजार गए थे। रात 8 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर रखे 95 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
अगले दिन उन्होंने हल्बा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की पड़ताल और गिरफ्तारी

जांच में पता चला कि घटना के समय आरोपी गांव में संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए थे। 12 अगस्त को पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां करूणा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

चोरी का माल बरामद

पुलिस ने दोनों के पास से सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल और ₹95,000 नकद बरामद किए। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है और पूरा माल जब्त कर लिया गया है।

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने पत्नी बेटों समेत खाया जहर, बड़े बेटे की मौत, तीन गंभीर हालत में भेजे गए अस्पताल, आज सुबह सभी ने ली अंतिम सांस
Chhattisgarh Olympic Announcement : खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, ओलंपिक प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये
गड़ा धन निकालने तंत्र मंत्र का खेल, बलि देने की थी तैयारी, ग्रामीणों में बिगाड़ा खेल, तांत्रिक सहित पांच गिरफ्तार
Chhattisgarh High Court consent judgement: ‘सहमति से बने संबंध को दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता’, Chhattisgarh High Court का बड़ा फैसला — आरोपी जवान को बरी किया गया
CG News : राजधानी में अधेड़ महिला से गैंगरेप, नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lightning Deaths in Chhattisgarh
Lightning Deaths in Chhattisgarh : आकाशीय बिजली और करंट से मौतों पर हाई कोर्ट सख्त

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली और करंट से हो…

Turtle Smuggling Busted : 11 जिंदा कछुओं की तस्करी नाकाम, बाजार में बेचते आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून …

NEET Protest
NEET Protest : NEET मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 28 जुलाई को रायपुर आएंगे सचिन

सीजी भास्कर, 25 जुलाई :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Durg Railway Accident
Durg Railway Accident : कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी ले गई जान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन (Durg Railway Accident)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?