CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Fire News : भीषण आग से 4 दुकानें खाक, 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Raipur Fire News : भीषण आग से 4 दुकानें खाक, 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Raipur Fire News
Raipur Fire News

सीजी भास्कर, 29 जुलाई। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से ऑक्टोपस बार समेत चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की शुरुआत एक हार्डवेयर दुकान से हुई, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। (Raipur Fire News)

Contents
  • देर रात हार्डवेयर दुकान से लगी आग : Raipur Fire News
  • कई वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए
  • आग के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन जारी : Raipur Fire News

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Takhatpur Hotel Fire : गणेश कॉफी होटल में भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

देर रात हार्डवेयर दुकान से लगी आग : Raipur Fire News

पुलिस के अनुसार, आग देर रात करीब एक बजे हार्डवेयर की दुकान में लगी थी। तेज बारिश के बावजूद आग इतनी तेजी से फैली कि पास स्थित ऑक्टोपस बार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

आग की लपटें पास के होटल तक पहुंच गईं, जिससे वहां ठहरे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, हालांकि उन्हें अपना सामान निकालने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : Meter blast due to high voltage : फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

Raipur Fire News
Raipur Fire News : 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

कई वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए

घटना में हार्डवेयर दुकान के सामने खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। सुबह तक घटनास्थल से धुआं उठता रहा और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी रही।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कई दुकानें जल रही थीं। दमकल कर्मियों और पुलिस ने पूरी रात राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा, जिससे आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोका जा सका।

यह भी पढ़ें : Raipur Fire News : टिंबर मार्केट में भीषण आग, घंटों बाद भी जारी राहत कार्य

आग के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन जारी : Raipur Fire News

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में चार दुकानों और कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें : Raipur Bank Fire : सेंट्रल बैंक के जोनल कार्यालय में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; दमकल ने संभाला मोर्चा

Foreign Investment in Chhattisgarh : बस्तर में निवेश की उम्मीद लेकर आज विदेश दौरे से लौटेंगे सीएम साय
Bridge Construction : ईब नदी पर बनेगा 120 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल, 4.86 करोड़ की स्वीकृति, आवागमन होगा सुरक्षित
Public Infrastructure Development : सिग्नल पर लाल लाइट होने पर अब नहीं सताएगी धूप और बारिश, चौक-चौराहों पर बनेंगे ‘वेटिंग शेड’
चलती बाइक में लगी आग : राइडर ने कूद कर बचाई जान, लोगों ने मिट्टी डालकर बुझाई लपटें…
जशपुर की युवती की मानव तस्करी का खुलासा: जबरन शादी, यौन शोषण और एक लाख में बिक्री; 7 आरोपी गिरफ्तार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?