CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Meter blast due to high voltage : फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

Meter blast due to high voltage : फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 मई । शहर के जरहाभाठा मंदिर चौक इलाके में हाई वोल्टेज के कारण बिजली मीटर ब्लास्ट होने से एक फैंसी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Meter blast due to high voltage)

Contents
  • मीटर ब्लास्ट के बाद तेजी से फैली आग : Meter blast due to high voltage
  • दमकल पहुंचने में देरी से बढ़ा नुकसान
  • 20 लाख से ज्यादा के नुकसान का दावा

मीटर ब्लास्ट के बाद तेजी से फैली आग : Meter blast due to high voltage

दुकान संचालक विजय राजगीर ने बताया कि उनके घर के नीचे फैंसी स्टोर संचालित होता है, जबकि परिवार ऊपर की मंजिल में रहता है। सुबह करीब 10 बजे अचानक हाई वोल्टेज के कारण दुकान का बिजली मीटर ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर जब वे नीचे पहुंचे तो दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया।

स्थिति गंभीर होते देख परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत बाहर निकाला गया। दुकान में बड़ी मात्रा में फैंसी सामान भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में लपटें बाहर तक दिखाई देने लगीं।

दमकल पहुंचने में देरी से बढ़ा नुकसान

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल वाहन मौके पर पहुंचने में करीब पौन घंटा लग गया। इस दौरान आग और भड़कती चली गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम दो दमकल वाहनों के साथ पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि एक दमकल के पानी से ही आग बुझाने में सफलता मिली। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंची थी।

20 लाख से ज्यादा के नुकसान का दावा

दुकान संचालक के मुताबिक आग में करीब 20 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और दमकल सेवा की तत्परता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

दुकान संचालक राजगीर कहना है पिछले दो दिन से दुकान के आसपास बिजली हाई वोल्टेज है. कई दुकानों के बिजली का मीटर जलकर गिर गया है, वहीं ट्यूब लाइट व इलेक्ट्रानिक सामान खराब हो गया है. हाई वोल्टेज के चलते मीटर ब्लास्ट होने से दुकान में आग लगी है. शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया था.

सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 🟢 छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में मिलेगी नौकरी 🔵 484 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी 🟡 मात्र 6 दिन के भीतर ऐसे करना होगा आवेदन
Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!
“शिफ्ट खत्म… और शुरू हुआ खेल”—(Bhilai Gambling Case) में भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी रेड में पकड़े गए
भ्रष्टाचार के मामले में मान सरकार का अपने ही MLA पर एक्शन, किया गिरफ्तार
Bhilai Breaking : नेहरू नगर में होटल व्यवसायी के घर ACB EOW का छापा, चार गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, मीडिया कर्मियों से कवरेज के दौरान उलझा होटल व्यवसायी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?