CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Scrap Shop Fire : कबाड़ गोदाम में भड़की भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Raigarh Scrap Shop Fire : कबाड़ गोदाम में भड़की भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : नेशनल हाईवे सारंगढ़–सरायपाली स्थित छातामुड़ा बाईपास रोड पर शनिवार दोपहर एक कबाड़ दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया। कई किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ शहर के छातामुड़ा बाईपास स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के पास मौजूद कबाड़ गोदाम से दोपहर करीब पौने दो बजे धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कार्टून और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में नजर आने लगा।

आग लगते ही गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग की भयावहता को देखते हुए पास स्थित हीरो शोरूम के कर्मचारियों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों ने शोरूम और गोदाम में खड़ी मोटरसाइकिलों को तेजी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने भी शुरुआती स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए जिंदल उद्योग, अदानी पावर प्लांट और एनटीपीसी लारा समेत कई संस्थानों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।

दर्जनों दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की मशक्कत करते रहे। मौके पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी तैनात रही। आग के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल के आसपास जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 

PTRSU jaundice outbreak probe: नवीन कन्या छात्रावास में पीलिया, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा
The Chief Minister suddenly arrived at the shop : ‘लखपति दीदी’ से मुलाकात में क्या खास हुआ
कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:बीएम शाह हॉस्पिटल ने घायल को भर्ती करने से किया मना, शंकराचार्य में इलाज के दौरान तोड़ा दम..
जनसंचार की राष्ट्रीय पहचान बने डॉ शाहिद अली, देहरादून में Dr Shahid Ali National Award से सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग
Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग

यूनियन ने नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन (Non-Financial Motivation) स्कीम के…

Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव
Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव

धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (Tractor Accident)…

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?