CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Mains Answer Sheet Missing: CGPSC की मुख्य परीक्षा की आंसरशीट से गायब हुए 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

CGPSC Mains Answer Sheet Missing: CGPSC की मुख्य परीक्षा की आंसरशीट से गायब हुए 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

By Newsdesk Admin
29/10/2026
Share
CGPSC Mains Answer Sheet Missing
CGPSC Mains Answer Sheet Missing: CGPSC की मुख्य परीक्षा की आंसरशीट से गायब हुए 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब होने के मामले में हाईकोर्ट ने आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने अभ्यर्थी नारायण दत्त को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मूल्यांकन के दौरान ही उत्तरपुस्तिका के पन्ने गायब होने की जानकारी मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभ्यर्थी को सूचित नहीं किया गया और जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। (CGPSC Mains Answer Sheet Missing)

Contents
  • आरटीआई से सामने आई पन्ने गायब होने की जानकारी : CGPSC Mains Answer Sheet Missing
  • आयोग ने कहा- पूरे अंक मिलने पर भी चयन नहीं होता
  • जिम्मेदारी से नहीं बच सकता आयोग: हाईकोर्ट

 

यह भी पढ़ें : CG Recruitment : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का नया मौका, इंजीनियर पदों पर भर्ती से युवाओं में बढ़ी उम्मीद

आरटीआई से सामने आई पन्ने गायब होने की जानकारी : CGPSC Mains Answer Sheet Missing

बिलासपुर निवासी नारायण दत्त ने वर्ष 2018 में CGPSC की सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद वह मुख्य परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत अपनी उत्तरपुस्तिका की कॉपी मांगी।

जांच में पता चला कि सामान्य अध्ययन-5 यानी पेपर-7 के भाग-2 से पेज नंबर 17 से 20 तक गायब थे। इन चार पन्नों पर प्रश्न क्रमांक 9 से 12 तक के उत्तर लिखे गए थे, जिनके कुल अंक 30 थे। अभ्यर्थी ने 5 फरवरी 2021 को संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

 

यह भी पढ़ें : UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान

CGPSC Mains Answer Sheet Missing
CGPSC Mains Answer Sheet Missing: CGPSC की मुख्य परीक्षा की आंसरशीट से गायब हुए 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

 

आयोग ने कहा- पूरे अंक मिलने पर भी चयन नहीं होता

सुनवाई के दौरान आयोग ने बताया कि मूल्यांकनकर्ता ने 27 सितंबर 2019 को ही उत्तरपुस्तिका के पन्ने गायब होने की रिपोर्ट दे दी थी। आयोग का तर्क था कि यदि अभ्यर्थी को गायब पन्नों के पूरे 30 अंक भी मिल जाते, तब भी उसके कुल अंक 725.5 होते, जबकि अनारक्षित वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के 737.5 अंक थे।

अभ्यर्थी को वास्तव में 695.5 अंक मिले थे। आयोग ने इसी आधार पर कहा कि गायब पन्नों के पूरे अंक मिलने के बावजूद चयन की संभावना नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें : UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

 

जिम्मेदारी से नहीं बच सकता आयोग: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने आयोग के इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि चयन की संभावना नहीं होने का हवाला देकर आयोग अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। उत्तरपुस्तिका के पन्ने गायब होने की जानकारी (CGPSC Mains Answer Sheet Missing) मिलने के बाद अभ्यर्थी को सूचित नहीं करना, जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं करना और जांच पूरी नहीं करना गंभीर चूक है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि इस लापरवाही के कारण अभ्यर्थी को मानसिक परेशानी हुई। उसे जानकारी जुटाने और मुकदमा लड़ने में भी खर्च उठाना पड़ा। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने आयोग के संबंधित अधिकारियों को तीन महीने के भीतर अभ्यर्थी को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया और याचिका का निराकरण कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh High Court Chief Justice : जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

 

ख़बरें और भी हैं :Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Durg Gambling Action : रातों-रात टूटा जुए का अड्डा, दुर्ग पुलिस ने 21 जुआरियों को दबोचा
Raipur Skywalk Project : पुराने लिफ्ट-एस्केलेटर के सहारे पूरा होगा रायपुर का अधूरा स्काईवॉक, तीसरी बार निकलेगा टेंडर
Congress Attack Chhattisgarh Govt : दीपक बैज का बड़ा हमला, सवालों से घिरी साय सरकार
Raipur Transformer Plant : रायपुर बनेगा ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग का हब, 300 करोड़ का निवेश, पूरे देश को होगी सप्लाई
Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Cattle Death : कोदो की नरई चरने के बाद 40 गायें बीमार, 3 की मौत, इलाज में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश
Chhattisgarh Cattle Death : कोदो की नरई चरने के बाद 40 गायें बीमार, 3 की मौत, इलाज में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कोदो की फसल…

Cyclone Arnab : चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश
Cyclone Arnab : चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) के असर…

Congress Special Train Booking Denied
Congress Special Train Booking Denied : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिल्ली दौरे पर संकट, स्पेशल ट्रेन देने से रेलवे का इनकार

Congress Special Train Booking Denied : वहीं, स्पेशल…

Revenue Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक से डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के तबादले
Revenue Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक से डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के तबादले

छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग (Revenue Department Transfer Order)…

Dhamtari Bear Leopard Attack : एक ही गांव में भालू और तेंदुए की दस्तक, टंकी पर चढ़ा भालू, तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला घायल
Dhamtari Bear Leopard Attack : एक ही गांव में भालू और तेंदुए की दस्तक, टंकी पर चढ़ा भालू, तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला घायल

त्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरगुड़ी गांव में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?