CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा

Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Ayushman Vy Vandana Card
Ayushman Vy Vandana Card

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। राजधानी में 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए 30 सितंबर से विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर 1 अक्टूबर तक चलेंगे। इनमें वरिष्ठ नागरिक आसानी से अपना वय वंदना कार्ड (Ayushman Vy Vandana Card) बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।

इस कार्ड के बनने के बाद बुजुर्ग किसी भी बीमारी की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज (Ayushman Vy Vandana Card) करा सकेंगे। यह सुविधा प्रदेशभर के पंजीकृत निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भले ही किसी वरिष्ठ नागरिक के पास पहले से आयुष्मान कार्ड हो, उन्हें वय वंदना कार्ड के लिए दोबारा पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

रायपुर जिले (Ayushman Vy Vandana Card) में जिला अस्पताल पंडरी, कालीबाड़ी, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोखोपारा और गुढ़ियारी, आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, सिविल अस्पताल माना, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी का कार्ड जरूर बनवाएं ताकि उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

जानिए योजना के बारे में

आयुष्मान वय वंदना योजना (Ayushman Vy Vandana Card) केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक चिंता से मुक्त कराना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच देना है। इस योजना के तहत कार्डधारक बुजुर्गों को हृदय रोग, किडनी की बीमारी, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त मिलेगा। पंजीकरण के बाद लाभार्थियों का पूरा डाटा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़ा जाएगा, जिससे इलाज के समय किसी भी अस्पताल में उनकी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी।

फिलहाल राजधानी सहित सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बना रही है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना से जुड़ें और बिना आर्थिक बोझ के स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकें।

फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार
Vyapam Dress Code 2025 : काले-नीले कपड़ों पर रोक, 9 नवंबर की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा के लिए नए नियम जारी
Raigarh Custodial Death Investigation : कांग्रेस की जांच टीम सक्रिय
Drug Smuggling Arrest : पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मुख्य तस्कर पिंदर को रायपुर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार
Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?