सीजी भास्कर, रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पांच जिलों में ऑरेंज और कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट की जानकारी दी गई है। वहीं, शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : Congress Special Train Booking Denied : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिल्ली दौरे पर संकट, स्पेशल ट्रेन देने से रेलवे का इनकार
रायपुर में गिरा अधिकतम तापमान
चक्रवात के प्रभाव (Cyclone Arnab) के बीच बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम था। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी लोगों को ठंडक महसूस हुई।
यह भी पढ़ें : Revenue Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक से डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के तबादले
पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
येलो अलर्ट वाले जिलों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और सुकमा शामिल हैं। चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) के असर से इन क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम का ताजा पूर्वानुमान देखते रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Bemetara Paddy Seized : बेमेतरा में महाराष्ट्र से लाया गया 210 क्विंटल धान जब्त, अवैध भंडारण पर कार्रवाई
शुक्रवार से बढ़ेगी ठंडक
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री अधिक बताया गया है।
यह भी पढ़ें : School Holiday : तूफान और खराब मौसम को देखते हुए विधायक रिकेश ने की दो दिन और स्कूलों में छुट्टी की मांग
खराब मौसम में बरतें सावधानी
बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास खड़े होने से बचें। जलभराव वाली सड़कों और उफनते नालों को पार करने का जोखिम न लें। मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ताजा सलाह का पालन करें।
यह भी पढ़ें : Hyundai Bayon : दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! Creta से सस्ती नई SUV लांच, कीमत 9.99 लाख से शुरू



