CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:धमतरी, महासमुंद में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी..

रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:धमतरी, महासमुंद में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी..

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |

रायपुर में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। दुर्ग में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है।

हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश की रफ्तार आज से धीमी हो सकती है। शाम के वक्त जरूर प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके चलते आज भी प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले प्रदेश में अपने नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। जल्द ही इसके रायपुर पहुंचने की उम्मीद है।

दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा बरसा पानी

मानसून जल्द आने और सप्ताहभर पश्चिमी विक्षोभ और अन्य सिस्टम के कारण हुई बारिश ने मई को तरबतर कर दिया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मई के 30 दिनों में नॉर्मल से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है। दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा 2788 फीसदी तक अधिक वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 में से चार जिलों में ही औसत से कम बारिश हुई है। गौरला-पेंड्रा-मरवाही के डेटा नहीं आए हैं। इस तरह 24 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

बस्तर संभाग के जिले भीगेंगे

प्रदेश में आज बस्तर संभाग के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बाकी बचे जिलों के एक–दो जगहों पर बारिश की अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है

बारिश की रफ्तार में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव

पिछले छह दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लक्चुएट होती रही है। जहां शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई। वहीं मंगलवार को 27 और बुधवार को 74 इलाकों में बारिश हुई है।

गुरुवार को सिर्फ 27 इलाकों में बारिश हुई है। वहीं शुक्रवार को 25 इलाकों में न्यूनतम 10 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिक तापमान 38.6 डिग्री मुंगेली का रहा। वहीं सबसे कम तापमान 23.0°C पेंड्रा का रहा।

गरज-चमक, बिजली और ओले गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाए या सुरक्षित पक्के आश्रय में रहें ।
  • अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है तो तुरंत उखडू बैठ जाएं।
  • पेड़ों के नीचे न ठहरें।
  • बिजली लाइन से दूर रहें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें

लंबा रह सकता है मानसून

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियम समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। यदि इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता है।​​​​​​​

Murder Case Ambikapur : शराब की लत से तंग आकर पति और बेटी ने की पिटाई, महिला की मौत
Jal Jeevan Mission Dhamtari : धमतरी जिले में जल जीवन मिशन बना मिसाल
चुनाव-प्रचार के दौरान बढ़ा BP, अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में पसरा मातम
हाथ में पुष्प माला ले ढोल नगाड़ों के साथ महिला पहुंच गई थाना, पुलिस अमला हो गया चौकन्ना, सभी हैरान परेशान हो देखने लगे कि आखिर हुआ क्या….रूम में घूसते ही टीआई हाथ जोड़ खड़े हो गए…फिर…….
पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एकाउंटेंट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और लाखों रूपये की गड़बड़ी का आरोप, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

Esha Deol returns to the big screen : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘घूंघट’ में धमाकेदार वापसी

सीजी भास्कर, 08 जून। लंबे समय बाद अभिनेत्री…

Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

सीजी भास्कर, 08 जून। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के…

OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री…

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

मालगाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी गंभीर चोट, दल्लीराजहरा से आयरन ओर लेकर भिलाई आ रही थी मालगाड़ी

26/09/2024
Illegal Diamond Smuggling
छत्तीसगढ़

Illegal Diamond Smuggling : 6 नग हीरे की अवैध तस्करी, खरीदने बेचने वाले सहित चार गिरफ्तार

30/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसम

Chhattisgarh Weather Update: बंगाल की खाड़ी के निम्नदाब का असर, कई जिलों में बारिश की संभावना

04/10/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

20/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?