CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UPSC IFS Topper Sushmita Singh : भिलाई की बेटी सुष्मिता सिंह बनीं भारतीय वन सेवा अधिकारी

UPSC IFS Topper Sushmita Singh : भिलाई की बेटी सुष्मिता सिंह बनीं भारतीय वन सेवा अधिकारी

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
UPSC IFS Topper Sushmita Singh
UPSC IFS Topper Sushmita Singh

सीजी भास्कर, 10 मई : छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह (UPSC IFS Topper Sushmita Singh) ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यूपीएससी द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में सुष्मिता सिंह ने पूरे देश में 32वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से भिलाई समेत पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।

Contents
  • नौकरी छोड़कर शुरू की थी तैयारी
  • परिवार से मिला मार्गदर्शन
  • युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

राजनांदगांव में पली-बढ़ीं और वर्तमान में भिलाई में रहने वाली सुष्मिता सिंह (UPSC IFS Topper Sushmita Singh) की प्रारंभिक शिक्षा जेएमजे नवजीवन स्कूल और रॉयल किड्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने भिलाई के डीपीएस रिसाली और बिलासपुर के शिक्षण संस्थानों से आगे की पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने देहरादून स्थित यूपीईएस विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

नौकरी छोड़कर शुरू की थी तैयारी

बीटेक पूरा करने के बाद सुष्मिता ने कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी भी की, लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। लगातार मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल की।

परिवार से मिला मार्गदर्शन

सुष्मिता सिंह (UPSC IFS Topper Sushmita Singh) का परिवार भी वन सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता बीपी सिंह भारतीय वन सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने दुर्ग सहित कई जिलों में वन विभाग में एसडीओ के रूप में सेवाएं दीं और मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। सुष्मिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की प्रेरणा, पिता के मार्गदर्शन और पूरे परिवार के सहयोग को दिया है।

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

सुष्मिता का कहना है कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादे बेहद जरूरी हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि 11वीं और 12वीं की एनसीईआरटी की किताबों से बेसिक्स मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पैटर्न समझने के लिए पिछले 10 से 15 वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर हल करने चाहिए। साथ ही करेंट अफेयर्स के लिए अखबार, किताबें और विश्वसनीय अध्ययन सामग्री का नियमित अध्ययन जरूरी है।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

सुष्मिता सिंह की इस उपलब्धि ने भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को नई प्रेरणा दी है। सोशल मीडिया से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक लोग उनकी सफलता की चर्चा कर रहे हैं।

खैरागढ़ में शादी गए दो भाइयों के घर बड़ी चोरी: (Burglary in Kailash Nagar) में ताला तोड़कर 1.80 लाख का सामान ले उड़े चोर
ShyamTarai Protest : कथित देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, मकान घेरकर की नारेबाजी
Chhattisgarh Bharat Bandh Impact: रायगढ़ की खदानों पर ताला, रायपुर में मशाल रैली; व्यापारिक संगठनों ने बनाई दूरी
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना
गृह मंत्री अमित शाह वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों की कल लेंगे बैठक, CM विष्णुदेव दिल्ली रवाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Voter List
Voter List :  अमेरिका में मतदाता सूची की जांच से भारतीयों पर असर की आशंका, 2 लाख नामों को लेकर चर्चा

अमेरिका में मतदाता सूची में शामिल लोगों की…

Delhi Metro Security : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में मिली नई जिम्मेदारी
Delhi Metro Security : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को…

Illegal Timber
Illegal Timber :  कोंडागांव में वन विभाग की दबिश, घर से साल लकड़ी की 20 चौखट बरामद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन संपदा की सुरक्षा…

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी सरकार का फैसला

नोएडा के जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का…

Shyam Ghungutta Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा पानी, किसानों की सिंचाई के साथ शहर की प्यास भी बुझा रही श्याम घुनघुट्टा परियोजना
Shyam Ghungutta Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा पानी, किसानों की सिंचाई के साथ शहर की प्यास भी बुझा रही श्याम घुनघुट्टा परियोजना

सरगुजा की श्याम घुनघुट्टा परियोजना (Shyam Ghungutta Project)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?