CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP MLA Purandar Mishra was duped : खुद को बड़े नेता का पीए बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए

BJP MLA Purandar Mishra was duped : खुद को बड़े नेता का पीए बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। रायपुर में साइबर ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को अपना निशाना बनाया है। आरोपी ने खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का निजी सहायक (पीए) बताकर फोन किया और डीजल भरवाने के नाम पर पैसों की मांग की। सोशल मीडिया प्रोफाइल में भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें होने की वजह से विधायक को उस पर आसानी से भरोसा हो गया। (BJP MLA Purandar Mishra was duped)

Contents
  • डेढ़ घंटे बाद खुली ठगी की पोल
  • आम लोगों से सतर्क रहने की अपील : BJP MLA Purandar Mishra was duped

दो बार में पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश : BJP MLA Purandar Mishra was duped

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फोन पर खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताया। उसने कहा कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण परेशानी में फंस गया है। आरोपी ने तत्काल पैसों की जरूरत बताते हुए पहले 4500 रुपए मांगे।विधायक पुरंदर मिश्रा ने मदद के तौर पर जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा दिए। कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा पैसे मांगने शुरू किए, जिसके बाद विधायक को शक हुआ।

डेढ़ घंटे बाद खुली ठगी की पोल

विधायक ने बताया कि आरोपी ने बहुत कम समय में भुवनेश्वर पहुंचने की बात कही, जो संदिग्ध लगी। इसके बाद उन्होंने नितिन नवीन के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली। वहां से पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति कार्यालय में कार्यरत ही नहीं है।सच्चाई सामने आने के बाद मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

आम लोगों से सतर्क रहने की अपील : BJP MLA Purandar Mishra was duped

घटना के बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान नंबर से पैसे मांगने पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। पहले संबंधित व्यक्ति की सही तरीके से पुष्टि करें और उसके बाद ही किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन करें।

सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या की – चाकू से गोदकर दलदल में फेंकी लाश, 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Assistant Project Officer Transfer : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादला, सहायक परियोजना अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
Sukma Naxal Rehabilitation : जहां बंदूकें थमीं, वहां अब भविष्य गढ़ा जा रहा है
Congress Rajya Sabha Candidates  : कांग्रेस ने कर्नाटक से खड़गे, खेड़ा और खान पर लगाया दांव, जानिए क्या है चुनावी गणित
Chhattisgarh school building danger : स्कूल भवन हुआ खतरनाक, गिरती छत की पपड़ी से बाल-बाल बचे मासूम छात्र, जिम्मेदार बेखबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?