CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

By Newsdesk Admin
25/11/2026
Share
UP Election Candidate List 2027
UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। इसी बीच सपा ने अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। (UP Election Candidate List 2027)
पार्टी ने सहारनपुर, बेहट, कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें चार सीटों पर फिलहाल सपा के विधायक हैं, जबकि ललितपुर सीट पर बीजेपी का कब्जा है।
गठबंधन की बातचीत के दौरान कांग्रेस 100 से अधिक सीटों की मांग कर रही है, जबकि सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने की चर्चा है। ऐसे में सपा की पहली सूची ने दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर असमंजस बढ़ा दिया है। खासतौर पर सहारनपुर और बेहट सीट पर कांग्रेस भी अपनी दावेदारी पेश कर रही थी।
यह भी पढ़ें : हमें बस सरकार बनानी है, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM सरमा, कहा- हमें 95 सीटें जीतने की उम्मीद

इमरान मसूद के प्रभाव वाले क्षेत्र में सपा ने उतारे उम्मीदवार : UP Election Candidate List 2027

सपा ने सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक और बेहट सीट से उमर अली खान को टिकट दिया है। इसके अलावा शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

सहारनपुर और बेहट सीट पर उम्मीदवार घोषित करना कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के लिए झटका माना जा रहा है। इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद होने के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। बताया जा रहा है कि वह इन क्षेत्रों में अपने समर्थकों को चुनाव लड़ाना चाहते थे। सहारनपुर देहात सीट से शाहनवाज खान को उम्मीदवार बनाने की भी उनकी इच्छा थी।

 

Contents
  • इमरान मसूद के प्रभाव वाले क्षेत्र में सपा ने उतारे उम्मीदवार : UP Election Candidate List 2027
  • 2022 के चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर
  • बेहट और ललितपुर में भी कांग्रेस को नहीं मिली थी सफलता

यह भी पढ़ें : Bihar Chunav Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव, तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान

UP Election Candidate List 2027
UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

 

2022 के चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर

साल 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इन पांचों सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे, जबकि सहारनपुर देहात सीट पर पार्टी पांचवें स्थान पर पहुंच गई थी।

कैराना सीट पर सपा के नाहिद हसन ने 1,31,035 वोट हासिल कर जीत दर्ज (UP Election Candidate List 2027) की थी। बीजेपी की मृगांका सिंह 1,05,148 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। बसपा को 2,077 और कांग्रेस उम्मीदवार अखलाक को सिर्फ 1,522 वोट मिले थे।

अमरोहा सीट पर सपा के महबूब अली ने 1,28,735 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के राम सिंह को 57,699 वोट मिले थे। बसपा के नावेद अयाज 34,585 वोटों के साथ तीसरे और कांग्रेस के सलीम खान 846 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

सहारनपुर देहात सीट पर सपा के आशु मलिक ने 1,07,007 वोट हासिल किए थे। बीजेपी के जगपाल सिंह को 76,262 और बसपा के अजब सिंह को 62,637 वोट मिले थे। कांग्रेस के संदीप कुमार को महज 1,217 वोट मिले और वह पांचवें स्थान पर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : Bihar Elections: बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन!

बेहट और ललितपुर में भी कांग्रेस को नहीं मिली थी सफलता

बेहट विधानसभा सीट पर सपा के उमर अली खान ने 1,34,513 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के नरेश सैनी को 96,633 और बसपा के रईस मलिक को 45,075 वोट मिले थे। कांग्रेस की पूनम कंबोज को केवल 1,632 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं।

वहीं, ललितपुर सीट पर बीजेपी के रामरतन कुशवाहा ने 1,76,550 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। बसपा के चंद्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा 69,335 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सपा के रमेश प्रसाद को 68,597 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बलवंत सिंह राजपूत 3,920 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

इन चुनावी आंकड़ों से साफ है कि घोषित पांच सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नहीं (UP Election Candidate List 2027)  रही थी। हालांकि, आगामी चुनाव में गठबंधन के तहत सीटों का अंतिम बंटवारा क्या होगा, इस पर दोनों दलों के बीच बातचीत के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी।

 

ख़बरें और भी हैं : महाराष्ट्र झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? आज चुनाव तारीखों की घोषणा करेगा चुनाव आयोग

Today’s Breaking : मानसून सत्र में NEET को लेकर विपक्ष का हंगामा 🟠 पीएम मोदी बोले – “गला घोंटने का काम किया” 🟢 कल पेश होगा आम बजट
नाबालिग से रेप के आरोपी आसाराम बापू को मिली सशर्त जमानत, अपने अनुयायियों से नहीं मिल पाएंगे
Big Breaking: नर्स हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ADG ने किया खुलासा, कहा-“कोलकाता की घटना से न जोड़ें, उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है”‌
अहमदाबाद हादसे के बाद फिर दहशत! दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 900 फीट गिरी, ‘डोन्ट सिंक’ अलर्ट से मचा हड़कंप
CG News “रक्षाबंधन” पर सामान्य अवकाश के स्थान पर अब सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासकीय आदेश जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UP Election Candidate List 2027
UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

UP Election Candidate List 2027 : बेहट विधानसभा…

Kartik Purnima Celebration
Kartik Purnima Celebration : रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में दीपदान, पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी लोगों की भीड़

Kartik Purnima Celebration : कार्तिक पूर्णिमा पर वनभोज…

Kayaking Canoeing Federation Treasurer
Kayaking Canoeing Federation Treasurer : छत्तीसगढ़ के प्रशांत सिंह रघुवंशी बने नेशनल कायाकिंग-कैनोइंग संघ के कोषाध्यक्ष

Kayaking Canoeing Federation Treasurer :

Google AI Personalized TV Shows
Google AI Personalized TV Shows : अब TV पर आप खुद होंगे हीरो! Google AI फोटो और आवाज से बनाएगा पर्सनलाइज्ड शो

Google AI Personalized TV Shows : इस तकनीक…

Audi Car Price Hike
Audi Car Price Hike : नए साल से महंगी होंगी Audi की कारें, 1 जनवरी 2027 से 2% तक बढ़ेंगे दाम

Audi Car Price Hike : इस बढ़ोतरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?