CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Election 2025 : एक्टर खेसारी लाल यादव छपरा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भोजपुरी सुपरस्टार ने थामा इस पार्टी का दामन

Bihar Election 2025 : एक्टर खेसारी लाल यादव छपरा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भोजपुरी सुपरस्टार ने थामा इस पार्टी का दामन

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों और अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट (Bihar Election 2025) से चुनाव लड़ेंगे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में गुरुवार (16 अक्टूबर) को RJD में शामिल हुए। बाद में दोनों ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। फिर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया इसकी घोषणा की।

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर देर रात अचानक आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके बेटे और बिहार विधानसभा (Bihar Election 2025) में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कपल के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है। यह सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

खेसारी लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं। मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं। खेत-खलिहान का लाल हूं। हर तबके की आवाज हूं। युवा भाइयों का जोश हूं। मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है। ये एक जिम्मेदारी है।”

एक्टर और सिंगर ने आगे कहा, “छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की। राष्ट्रीय जनता दल (Bihar Election 2025) की विचारधारा, आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी का संघर्ष और बड़े भाई तेजस्वी यादव जी का युवा नेतृत्व एवं आप सभी का आशीर्वाद एवं भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक हैं।”

आरजेडी में शामिल होने के बाद खेसारी लाल यादव (Bihar Election 2025) ने पत्रकारों से कहा, “मेरी कोशिश रही है कि जिस प्रकार मैं अपने बच्चों को अच्छा स्कूल और परवरिश दे रहा हूं उसी तरह हमारे बिहार के बच्चों का भविष्य तय हो। हमारे बच्चों को बाहर ना जाना पड़े। एक बार बदलने की जरूरत है और उस बदलाव में मेरा भी हिस्सा हो। एक बेहतर सरकार बनाने में मेरा योगदान हो उसके लिए ही मैं जुड़ा हूं।” इस दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आज इन्होंने (भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव) लालू यादव से आशीर्वाद लिया है। आज ये अपनी पत्नी के साथ पार्टी में शामिल हो रहे हैं।”

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है, जो अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट काटकर उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस युवा गायिका ने हाल ही में वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
हास्पिटल ओपीडी बिल्डिंग के पीछे झाड़ियों में मिला महिला का शव 🛑 लाकर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड के बयान पर अमेरिका का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा
Chaitanya Baghel Bail News: शराब घोटाले में हाईकोर्ट से राहत, 168 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल
अमेठी में प्रशासनिक अधिकारियों से दबंगई पर एक्शन, पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अवैध कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?