CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hot Milk Tub में गिरी 17 महीने की मासूम, दर्दनाक मौत

Hot Milk Tub में गिरी 17 महीने की मासूम, दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share

सीजी भास्कर​, 26 सितम्बर​। एक आवासीय स्कूल की रसोई में खेलते-खेलते 17 महीने की बच्ची गर्म दूध के टब में गिर गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश अनंतपुर जिले की इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। (Hot Milk Tub)

Contents
  • खेलते-खेलते पहुंच गई रसोई
  • Hot Milk Tub : गर्म दूध के टब में गिरी मासूम बच्ची
  • मां की कोशिश और अस्पताल ले जाया गया बच्ची को
  • CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा
  • सुरक्षा के लिए चेतावनी

खेलते-खेलते पहुंच गई रसोई

यह हादसा बुक्करायसमुद्रम मंडल के कोरापाडु गांव के पास स्थित एक गुरुकुल स्कूल का है। बच्ची की मां कृष्णवेणी यहां सुरक्षा गार्ड के पद पर काम करती है। (Tragic Accident in Anantapur) की शिकार मासूम का नाम अक्षिता बताया गया, जिसकी उम्र सिर्फ डेढ़ साल थी। मां उसे काम पर साथ लाई थी और खेलते-खेलते वह रसोई में चली गई।

Hot Milk Tub : गर्म दूध के टब में गिरी मासूम बच्ची

स्कूल की रसोई में छात्रों के लिए खौलता हुआ दूध पंखे के नीचे ठंडा करने के लिए रखा गया था। बच्ची उसी दूध के टब के पास खेल रही थी। तभी वहां अचानक एक बिल्ली आ गई। बिल्ली को देखकर मासूम ने उसका पीछा किया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे गर्म दूध (Hot Milk Tub Accident) में गिर गई। जलते ही बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी।

मां की कोशिश और अस्पताल ले जाया गया बच्ची को

बच्ची की चीख सुनकर मां रसोई में पहुंची और उसे तुरंत टब से बाहर निकाला। पर हालत गंभीर थी। पहले अनंतपुर सरकारी अस्पताल, फिर बेहतर इलाज के लिए कुरनूल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन (Tragic Accident in Anantapur) इतना भयावह था कि इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा

यह पूरी घटना स्कूल की रसोई में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। (Hot Milk Tub Accident) का यह वीडियो देखकर हर कोई सन्न रह गया। यह हादसा परिवार और स्कूल स्टाफ के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

सुरक्षा के लिए चेतावनी

यह दिल दहला देने वाला (Tragic Accident in Anantapur) हर किसी के लिए चेतावनी है। बच्चों के आसपास कभी भी गर्म तरल पदार्थ या खतरनाक चीजें खुली हालत में न रखें। छोटी सी लापरवाही बच्चों की जान के लिए भारी पड़ सकती है।

Ohh.….my…God…दो घंटे बाद पता चला कि नाले में है बेटा, डेढ़ साल के मासूम की मौत, नाले किनारे पड़ी थी चप्पल, निर्माणाधीन घर के बाहर खेल रहे मासूम की दर्दनाक मौत
बड़ी खबर: शहर में धारा 144 लागू, सरकारी स्कूल में दो Student’s के झगड़े बाद शहर में तनाव 🛑 कई कारों में‌ लगाई आग, दुकानों में तोड़फोड़, धारा 144 लागू
Bilaspur ASP Sting Case: स्पा संचालक से डील और रेड की धमकी का वीडियो वायरल, IG ने जांच बैठाई
सगी भाभी और भतीजी का दुपट्टे से गला घोंट युवक हुआ फरार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस
ब्लड शुगर के बढ़ने से बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबियत, किसी भी वक्त जा सकते हैं Delhi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?