सीजी भास्कर, 2 नवंबर। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्राइवेट लियरजेट-60 विमान दुर्घटनाग्रस्त (Florida Private Jet Crash) हो गया। टेक्सास से बहामास जा रहे विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान तेजी से नीचे गिरा और सड़क से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ।

सड़क पर गिरा विमान, इलाके में आग और अफरा-तफरी Florida Private Jet Crash
हादसा पाम बीच काउंटी में मिलिट्री ट्रेल और 10वीं एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ। टक्कर से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आग लग गई। करीब 600 लोगों को एहतियातन घरों से बाहर निकाला गया। इलाके में लगभग दो घंटे बिजली भी बाधित रही।
यह भी पढ़ें…Jailer 2 Box Office : ‘जेलर 2’ की कमाई 800 करोड़ पार, ‘छावा’ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
पायलट ने बताई थी विमान पर बर्फ जमने की बात
हादसे से कुछ मिनट पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान पर बर्फ जमने और तेज झटके महसूस होने की जानकारी दी थी। इसके बाद विमान तेजी से ऊंचाई खोने लगा और पायलट ने आपात स्थिति घोषित की।
फ्लाइट ट्रैकिंग आंकड़ों के अनुसार, विमान कुछ ही समय में तेजी से नीचे आया। हालांकि, खराब मौसम, विमान में तकनीकी खराबी या अन्य कारणों में से दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें…Delhi Air Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली की हवा गंभीर, जहांगीरपुरी में AQI 420
संघीय एजेंसियां कर रहीं जांच
दुर्घटनास्थल वेस्ट पाम बीच एयरपोर्ट से करीब 4 मील दूर बताया गया है। हादसे की जांच अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं…Noor Ahmad : नूर अहमद का ऐतिहासिक पंजा, 13 रन देकर झटके 5 विकेट



