CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पार्टी करने के बाद नहाना पड़ गया भारी, पानी में डूबने से दो युवकों की मौत…

पार्टी करने के बाद नहाना पड़ गया भारी, पानी में डूबने से दो युवकों की मौत…

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

Contents
  • पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया युवक
  • नदी का जलस्तर बढ़ने से आ गई आफत

पनिहार क्षेत्र में खदान में भरे बारिश के पानी और सांक नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हादसों में मरने वाले युवकों ने पहले दोस्तों के साथ पार्टी की थी। आशंका है इन लोगों ने शराब भी पी होगी। हादसे अलग-अलग क्षेत्रों में और अलग-अलग समय पर हुए। पुलिस ने इनके दोस्तों के बयान भी लिए हैं। डीएसपी, ग्रामीण चंद्रभान सिंह चढ़ार का कहना है कि पनिहार क्षेत्र में दो हादसे हुए हैं। दोनों युवकों की मौत पानी में डूबने से हुई है।

पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया युवक

पनिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव में अवैध खदान है। इसका गड्ढा बहुत गहरा है। इसमें बारिश का पानी भर गया है। गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदर कंपू हेम सिंह की परेड का रहने वाला हिमांशु (18) पुत्र जगदीश कुशवाह तीन दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए खदान पर गया था।

यहां इन लोगों ने पार्टी की। इसके बाद खदान में नहाने उतर गए। अंदर उसका पैर फिसल गया व गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसके परिवारवालों को सूचना दी। शव को खोजने के लिए पानी के गोताखोर उतारे गए। करीब एक घंटे बाद शव मिला।

नदी का जलस्तर बढ़ने से आ गई आफत

पनिहार क्षेत्र में सांक नदी गुजर रही है। शिंदे की छावनी क्षेत्र में रहने वाला भगीरथ उर्फ कल्लू (26) पुत्र रमेश बाथम अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को पार्टी मनाने के लिए गया था। नदी में यह लोग नहाने के लिए उतरे। तभी नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से भगीरथ बह गया। उसके दोस्त बाहर आ गए। शुक्रवार रात से शव को तलाशना शुरू किया गया। शनिवार दोपहर में शव मिला।

चंबल से ग्वालियर लाई जा रही पाइप लाइन धंसी

इधर चंबल नदी से ग्वालियर के लिए पानी पहुंचाने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन की साइट पर शनिवार को बारिश के कारण मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। चंबल वाटर प्रोजेक्ट के तहत नूराबाद के करुआ-जडेरुआ के बीच पाइपलाइन को लगभग 10 फीट गहराई में डाला जा रहा है। नेशनल हाइवे की जिस साइड से पाइपलाइन डल रही है, उसी साइड में मोबाइल कंपनियों के अलावा भारतीय सेना के नेटवर्क फॉर स्पेक्ट्रम (एनएफएस) की भी लाइनें डली हैं।

भिलाई में केमिकल इंडस्ट्री संचालिका और उसके पति से मारपीट, जुर्म दर्ज
ऑपरेशन सिंदूर का बदला: बौखलाए पाकिस्तान ने बरसाए गोले, भारत ने किया नाकाम
CG साढ़े 3 सौ अड्डों पर पुलिस का छापा, बड़ी मात्रा में ड्रग्स और शराब जब्त
Sanchar Saathi App : विपक्ष के दबाव में सरकार ने वापस लिया…, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
Big breaking : भिलाई-3 में फिर घिरा थाना, निगम सभापति और कांग्रेस के पार्षद द्वारा थाना में एक युवक से मारपीट की घटना कैद, FIR की मांग, SP ने कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई, MLA रिकेश सेन भी पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?