सीजी भास्कर, 07 अगस्त। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन नियमित कप्तान शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरे। (Shubman Gill Injury)
यह भी पढ़ें : IND vs NZ Home Series Loss: घर में फिसली टीम इंडिया, शुभमन गिल ने मानी रणनीतिक चूक
उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली और टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे। बताया गया कि अभ्यास सत्र के दौरान लगी चोट के कारण गिल को एहतियातन पहले दिन आराम दिया गया है।

अभ्यास के दौरान लगी उंगली में चोट : Shubman Gill Injury
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चोट लगी थी। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर उन्हें अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान से दूर रखा गया। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक चोट गंभीर नहीं मानी जा रही है और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ : टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, 4 खिलाड़ी बाहर; शुभमन गिल की कप्तानी में पहली परीक्षा
दो बार चोटिल हुए गिल, पहले टेस्ट से पहले बढ़ी चिंता
रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 अगस्त के अभ्यास सत्र में शुभमन गिल को दो बार चोट लगी। पहले बल्लेबाजी के दौरान गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उपचार किया। इसके कुछ समय बाद स्लिप कैचिंग अभ्यास के दौरान उसी हाथ पर फिर गेंद लग गई, जिसके चलते उन्होंने अभ्यास बीच में ही छोड़ दिया।
अभ्यास मैच में प्लेइंग इलेवन की औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है, इसलिए यदि उनकी फिटनेस में सुधार होता है तो टीम प्रबंधन उन्हें बल्लेबाजी के दौरान उतारने पर फैसला ले सकता है। फिलहाल भारतीय टीम और प्रशंसकों की नजर उनकी रिकवरी पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें :IND vs NZ ODI Series : शुभमन गिल की वापसी कंफर्म..उपकप्तान पर सस्पेंस बरकरार!
ख़बरें और भी हैं : IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव


