CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव

IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव

By Newsdesk Admin
14/12/2025
Share
IND vs SA
IND vs SA

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, 14 नवंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के लिहाज से यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जो भी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, वह सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगी। इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Contents
  • खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव
  • शुभमन गिल को भुनाना होगा मौका
  • प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव
  • दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

अब तक कटक और चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबलों (IND vs SA) में शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा है। ऐसे में अगर धर्मशाला टी20 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहता है, तो उन्हें न केवल सीरीज के शेष दो मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ सकता है, बल्कि आगामी वर्ल्ड कप स्क्वाड से भी बाहर होने का खतरा मंडरा सकता है। यह मुकाबला गिल के करियर के लिहाज से बेहद निर्णायक साबित हो सकता है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव

शुभमन गिल के अलावा टीम इंडिया (IND vs SA) के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में इस अहम मुकाबले में कोच गौतम गंभीर दो आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाजों को एक साथ खिलाने का जोखिम शायद न उठाएं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि गिल और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।

हालांकि सूर्यकुमार यादव का बाहर होना मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं और उनका पिछला टी20 रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। कप्तानी जिम्मेदारी और अनुभव को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा बनाए रख सकता है।

शुभमन गिल को भुनाना होगा मौका

धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है। इस मैच में उन्हें बड़ा स्कोर बनाकर यह दिखाना होगा कि संजू सैमसन की जगह उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला सही था। अगर गिल इस मुकाबले में भी फ्लॉप रहते हैं, तो आने वाले मैचों में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट की नजरें गिल के आत्मविश्वास, शॉट सेलेक्शन और दबाव में प्रदर्शन पर रहेंगी, क्योंकि यही फैक्टर आगे उनकी जगह तय कर सकते हैं।

प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है। वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को खासा परेशान करने वाले कुलदीप यादव को इस टी20 मुकाबले में मौका मिल सकता है। संकेत हैं कि कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। धर्मशाला की पिच और परिस्थितियों को देखते हुए स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम मानी जा रही है, ऐसे में कुलदीप यादव का चयन टीम इंडिया के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।

साउथ अफ्रीका – क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया।

IPL 2026 : रायपुर में बड़े मुकाबले पर मौसम की नजर, तेज बारिश ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें
Blind Cricket BCCI Support: 3 हजार की मैच फीस से जूझ रहे खिलाड़ियों को मिला संबल, बोर्ड का ऐतिहासिक ऐलान
IND vs AFG  : विराट हुए बाहर तो कौन संभालेगा मोर्चा! यशस्वी, ऋतुराज या तिलक वर्मा में किस पर लगेगी मुहर
शेमार जोसेफ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR, एक नाबालिग भी शामिल
राजीव शुक्ला बने BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, रॉजर बिन्नी देंगे इस्तीफा?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?