CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भगदड़ से हिली क्रिकेट दुनिया…! BCCI की इमरजेंसी बैठक शनिवार को, IPL जश्न और सुरक्षा पर मंथन

भगदड़ से हिली क्रिकेट दुनिया…! BCCI की इमरजेंसी बैठक शनिवार को, IPL जश्न और सुरक्षा पर मंथन

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम के नाम रहा था। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनका जश्न सवालों के घेरे में रहा।

Contents
  • इस तारीख को BCCI की मीटिंग
  • भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर भी होगा फैसला

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाल ही में हुई एक दुखद भगदड़ की घटना ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को गंभीर कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और 56 लोग घायल हो गए थे। ऐसे में ऐसी घटना फिर ना घटे इसके लिए बीसीसीआई बड़े फैसले लेने जा रही है।

इस तारीख को BCCI की मीटिंग

इस हादसे के बाद बीसीसीआई अपनी 28वीं अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में इंडियन प्रीमियर लीग में जीत के जश्न के लिए मानक दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार-विमर्श करने जा रहा है। यह बैठक शनिवार को आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

आपको बता दें कि पिछले बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब करीब ढाई लाख फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को देखने के लिए स्टेडियम और उसके आसपास जमा हो गए थे। इस भीड़ ने भगदड़ का रूप ले लिया, जिससे यह दु:खद हादसा हुआ।

बीसीसीआई ने स्वीकार किया है कि इस इवेंट का मैनेजमेंट बेहतर तरीके से किया जा सकता था। अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने इसे अपनी आगामी मीटिंग के एजेंडे में शामिल किया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि शनिवार की बैठक में आईपीएल में जीत के जश्न के आयोजन के लिए स्पष्ट और सुरक्षित दिशानिर्देश बनाने पर गहन चर्चा होगी। ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य फैंस की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इस तरह के आयोजनों में बेहतर भीड़ प्रबंधन करना होगा।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर भी होगा फैसला

इस मीटिंग में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए वेन्यू के सेलेक्शन पर भी विचार किया जाएगा। यह सीरीज भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद अहम है, और इसके लिए उपयुक्त मैदानों का चयन करना बीसीसीआई की प्राथमिकता होगी।

एक महत्वपूर्ण मुद्दा जो मीटिंग में उठाया जाएगा, वह एज वेरिफिकेशन प्रोसेस की समीक्षा है। बीसीसीआई का यह प्रयास एज ग्रुप क्रिकेट, खासकर अंडर-16 (लड़के) और अंडर-15 (लड़कियां) में आयु-धोखाधड़ी को रोकने के लिए है। बोर्ड इस प्रक्रिया को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार करेगा।

Durg Nutrition Tracker : दुर्ग बना प्रदेश का पोषण चैंपियन, कलेक्टर बोले- बच्चों के भोजन में गुणवत्ता से समझौता नहीं
ED Chargesheet : 7000 पन्नों का चालान, चैतन्य बघेल पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप
लखनऊ में साइबर ठगों का ‘ट्रिपल अटैक’: 20 लाख से ज्यादा की ठगी, व्यापारी से लेकर बुजुर्ग तक बने शिकार!
बागेश्वर धाम के पास दीवार ढही: एक महिला की मौत, 11 घायल; अस्पताल पर उठे सवाल
Madhya Pradesh Sports History : स्पोर्ट्स डे स्पेशल, कैसे बना मध्यप्रदेश खेल प्रतिभा का गढ़, पढ़िए 70 वर्षों का सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ
Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ

भिलाई नगर, 30 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश…

Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित
Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद…

Kiran Singh Deo Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रेफर
Kiran Singh Deo Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रेफर

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण…

Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी
Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी

छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर…

Industrial Park : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
Industrial Park : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास (Industrial Development) को बढ़ावा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?