CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnudev Sai Cabinet Expansion : भाजपा में मंत्री पद की रेस गरम, 15 अगस्त के बाद साय कैबिनेट में 3 नए चेहरे संभव

Vishnudev Sai Cabinet Expansion : भाजपा में मंत्री पद की रेस गरम, 15 अगस्त के बाद साय कैबिनेट में 3 नए चेहरे संभव

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share
Tribal Development Schemes
Tribal Development Schemes

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद विष्णु देव साय कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और हवा दे दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 अगस्त के बाद कभी भी राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने भी यह संकेत दिए हैं कि साय मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी चल रही है।

हरियाणा फार्मूले पर होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार

सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में हरियाणा फार्मूला लागू किया जा सकता है। गौरतलब है कि हरियाणा और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में 90-90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी, यानी कुल 14 सदस्यीय कैबिनेट बनाई गई। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ 10 मंत्री हैं। हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी यह फार्मूला लागू किया जाता है तो दो से तीन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

खुशवंत और संपत सबसे मजबूत दावेदार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जिन चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें सामाजिक और जातिगत संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए गुरु खुशवंत साहेब का नाम मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। कहा जा रहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग को साधने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। वे लंबे समय से संगठन के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं। वहीं बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम दूसरे स्थान पर है। अनारक्षित वर्ग से आने वाले संपत अग्रवाल को संभावित रूप से विधायक से सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल के स्थान पर मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

अन्य संभावित नामों की भी चर्चा

इससे पहले जिन नामों की चर्चा मंत्री पद के लिए हो रही थी, उनमें रायपुर से पूर्व मंत्री रहे राजेश मूणत के साथ पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, दुर्ग से गजेंद्र यादव शामिल हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान के निर्देश पर ही होगा।

राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद

भाजपा नेतृत्व जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाह रही है। घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में भी इसी रणनीति की झलक देखने को मिली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि साय मंत्रिमंडल में किन चेहरों को जगह मिलती है और भाजपा आगामी स्थानीय चुनावों के लिए क्या संदेश देना चाहती है।

Nivedita Mandavi Content Creator : DSP की बेटी को किडनैपिंग और गैंगरेप की धमकी, ‘लीक चैट’ ने खोला आरोपियों का कच्चा चिट्ठा!
Baba Ramdev on Student Protest : रामदेव बोले- आंदोलनों में बच्चों को न झोंकें, देश का भविष्य खतरे में
Dead body of a youth found in a canal in Raipur : पहचान में जुटी पुलिस
BSP Scrap Theft Case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के लॉकर से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज और गहने बरामद
दुर्ग की डॉक्टरों का सम्मान: Best District Durg Award से नवाज़ी गईं महिला फिज़ियोथेरेपिस्ट्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?