सीजी भास्कर, 21 सितंबर। जमीन की रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया (Ambikapur Fraud Case) है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: Kondagaon School : खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन
कारोबार के नाम पर लिए थे करोड़ों Ambikapur Fraud Case
पुलिस के अनुसार कोल व्यवसायी राहुल गोयल से आरोपी ने अलग-अलग समय में करीब 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। कुछ रकम लौटाने के बाद करीब 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपए बकाया रह गए।
आरोप है कि बकाया रकम के बदले उत्तर प्रदेश के दुद्धी में जमीन खरीदकर उसकी रजिस्ट्री राहुल गोयल के नाम कराने और वहां धर्मकांटा लगाने का भरोसा दिया गया था।
रजिस्ट्री से किया इनकार
शिकायत के मुताबिक जमीन पर निर्माण और धर्मकांटा खरीदने में भी लाखों रुपए खर्च किए गए। बाद में आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री कराने और धर्मकांटा वापस करने से इनकार कर दिया। रकम मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: Foreign Students Safety : विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश
गुदरी चौक से गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था। सरगुजा एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गुदरी चौक से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार


