सीजी भास्कर, 21 सितंबर। फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में कक्षा चौथी के छात्र से मारपीट का मामला सामने (Kondagaon School) आया है। परिजनों का आरोप है कि खिड़की तोड़ने की बात कहकर सहायक शिक्षक उमेश नेताम ने छात्र नकुल नाग की डंडे से पिटाई की।

यह भी पढ़ें: Foreign Students Safety : विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश
रॉड लगे पैर में हुई सूजन Kondagaon School
परिजनों के अनुसार छात्र के एक पैर में पहले से ऑपरेशन के बाद रॉड लगी हुई थी। मारपीट के बाद उसी पैर में दर्द और सूजन होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के बाद छात्र को घर ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने भेजी रिपोर्ट
मामले की जानकारी मिलने पर फरसगांव के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने आश्रम शाला का निरीक्षण (Kondagaon School) किया। जांच के बाद 18 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई।
रिपोर्ट में छात्र के साथ मारपीट की घटना का उल्लेख किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच और विभागीय प्रक्रिया के आधार पर होगी।
खबरें और भी हैं…Raipur Railway Station : कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना


