CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हेड मास्टर ने महिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर फाईल मारा, टेबल पर धकेल दबाने लगे गला, संयुक्त संचालक ने किया Suspend, आरोपी पुलिस हिरासत में

हेड मास्टर ने महिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर फाईल मारा, टेबल पर धकेल दबाने लगे गला, संयुक्त संचालक ने किया Suspend, आरोपी पुलिस हिरासत में

By Newsdesk Admin
03/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर। रायपुर के अभनपुर में हेडमास्टर ने महिला बीईओ से मारपीट कर दी है जिसका वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें कि सोमवार को परसदा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के हेडमास्टर राजन बघेल बीईओ ऑफिस पहुंचे थे, इस दौरान वह अपने काम के लिए बीईओ धनेश्वरी साहू पर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान विवाद हो गया और दोनों में हाथापाई होने लगी। तुरंत मौजूद स्टाफ ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया और हेडमास्टर कमरे से बाहर निकल गए। घटना के बाद रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक ने हेडमास्टर राजन कुमार बघेल को निलंबित कर दिया है। इस मामले में FIR भी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए घटना का विडियो 👇

आपको बता दें कि रायपुर के अभनपुर में एक हेडमास्टर का महिला बीईओ से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। ऑफिस के अंदर पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, फिर एक-दूसरे के सामने फाइलें पटक दी। अचानक हाथापाई हुई। हेडमास्टर ने महिला अधिकारी को टेबल पर पटक कर गला दबा दिया। घटना सोमवार की है जब परसदा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के हेड मास्टर राजन बघेल अपने CRP में श्रेणी की मार्किंग कराने के लिए BEO के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान वो काम के लिए बीईओ धनेश्वरी साहू पर दबाव बनाने लगे। इसे लेकर विवाद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि हेडमास्टर राजन की BEO धनेश्वरी के साथ बहसबाजी हुई। इसके बाद गुस्साए हेड मास्टर ने टेबल पर फाइल पटकी। इस पर धनेश्वरी ने भी फाइल को टेबल पर पटक दिया। इसके बाद हेड मास्टर कुर्सी से उठकर महिला BEO से मारपीट करने लगता है। धक्का मुक्की करते हुए उनके सिर पर फाइल मारता और उनका गला दबाने की कोशिश करता है। इस दौरान मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया और हेड मास्टर को कमरे से बाहर लेकर गए। घटना के बाद रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक ने हेडमास्टर राजन कुमार बघेल को निलंबित कर दिया है।

दूसरी तरफ इस मामले में महिला BEO की शिकायत के बाद अभनपुर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का FIR दर्ज की है। इस मारपीट में BEO को बाएं तरफ गले में चोट भी आई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

बीईओ धनेश्वरी ने बताया कि हेड मास्टर ने जबरन उन पर दबाव पूर्वक काम कराने की कोशिश की। जब उन्होंने मना किया, तो हमला कर दिया। उसने गला दबाकर मारने की भी कोशिश की है। स्टाफ ने बीच-बचाव कर उसे वहां से हटाया है। इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज हैं।

Oplus_131072
Raipur Municipal Corporation’s bulldozer action : प्रकाश होलसेल पर कार्रवाई, 3 एकड़ की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
Kerala Express Incident: चलती ट्रेन से फेंकी गई किशोरी की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त
बलौदा बाजार हिंसा मामले में सस्‍पेंड IAS बहाल, K L चौहान को बिलासपुर अपर संभागीय आयुक्त की नई जिम्‍मेदारी
Raipur Breaking : रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल लूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?