CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोलझर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की पांच छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को चक्कर आने, घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत के बाद तत्काल 108 एंबुलेंस से डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया।

Contents
  • एक के बाद एक बिगड़ी छात्राओं की तबीयत
  • एक छात्रा जिला अस्पताल रेफर
  • स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Balod School Incident

यह भी पढ़ें : Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

एक के बाद एक बिगड़ी छात्राओं की तबीयत

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कक्षा 10वीं की छात्रा तिजिया यादव की तबीयत बिगड़ी। वह अचानक चक्कर (Balod School Incident) आने के बाद गिर पड़ी और उसकी सांसें तेज चलने लगीं। इसके कुछ देर बाद युहाना कोमरे, लिलिमा चन्द्रवंशी, भूमिका और कक्षा 9वीं की छात्रा नीतेश्वरी को भी चक्कर, घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR

एक छात्रा जिला अस्पताल रेफर

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग (Balod School Incident) को सूचना दी। सभी छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने युहाना चन्द्रवंशी की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर कर दिया। अन्य छात्राओं की हालत में सुधार होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Balod School Incident

स्कूल के शिक्षकों के अनुसार, कुछ छात्राएं सुबह बिना पर्याप्त भोजन किए स्कूल पहुंची थीं, जिससे कमजोरी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष भी स्कूल में इसी तरह की घटना सामने आई थी।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

 

 

PMGSY Phase 4 Approval : PMGSY के चौथे चरण में 2200 करोड़ की सड़कों को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के 781 गांव होंगे बारहमासी सड़क से जुड़े
Sughghar Chhattisgarh Campaign : अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, 23 जिलों में चलेगा महाअभियान
Education Development : रायपुर में 337 लाख की लागत से नवनिर्मित शासकीय विद्यालय का लोकार्पण
Dnyaneshwar Samadhi Ceremony 2025: भिलाई में आध्यात्मिक महोत्सव की शुरुआत, भक्तों में उत्साह
CM की जशपुर को बड़ी सौगात, 149 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़कें, बढ़ेगा पर्यटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?