सीजी भास्कर, 31 जुलाई : राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर नाम और पहचान छिपाकर दोस्ती करने तथा बाद में शादी करने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR
6 साल पहले हुई थी मुलाकात
युवती ने पुलिस को बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम सोनू बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली।
शिकायत (Raipur News) के अनुसार, शादी के बाद युवती को पता चला कि युवक का वास्तविक नाम सुफरान शेख है। युवती का कहना है कि विवाह के बाद वह करीब एक वर्ष तक पंडरी स्थित युवक के घर में उसकी नानी और बहनों के साथ रही।
यह भी पढ़ें : Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज
बेटे को अपने पास रखने का आरोप
युवती ने बताया कि शादी के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसका आरोप है कि बाद में सुफरान शेख हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल चला गया, जहां वह एक वर्ष से अधिक समय तक बंद रहा। शिकायत के मुताबिक, जेल से रिहा होने के बाद युवक बेटे को अपने साथ ले गया और अब उसे वापस नहीं दे रहा है। इसी को लेकर युवती ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें : Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव
परिजनों ने आरोपों से किया इनकार
दूसरी ओर, युवक के परिजनों ने युवती के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने युवती को परिवार के सदस्य की तरह अपनाया था। उनका दावा है कि युवक के जेल जाने के बाद युवती ने स्वयं आधार केंद्र जाकर अपना नाम बदलवाया था।
यह भी पढ़ें : Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग
पुलिस कर रही मामले की जांच Raipur News
मामले की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ समय के लिए थाने में तनाव की स्थिति भी बनी रही। पंडरी थाना पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा



