CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Bastar Heavy Rain
Bastar Heavy Rain

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, कई ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है और प्रमुख सड़क मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में हालात सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। (Bastar Heavy Rain)

Contents
  • नारायणपुर: NH-130 की पुलिया क्षतिग्रस्त, 16 ग्रामीणों का रेस्क्यू : Bastar Heavy Rain
  • बीजापुर: उफनते नालों के बीच बीमार बच्ची को पहुंचाया अस्पताल
  • सुकमा: पिकअप पर गिरा पेड़, घंटेभर चला रेस्क्यू : Bastar Heavy Rain
  • दंतेवाड़ा: लैंडस्लाइड का खतरा, अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग बंद
  • प्रशासन अलर्ट पर : Bastar Heavy Rain

यह भी पढ़ें : बिलासपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव के बीच एक की मौत; करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुधरी निकासी व्यवस्था

नारायणपुर: NH-130 की पुलिया क्षतिग्रस्त, 16 ग्रामीणों का रेस्क्यू : Bastar Heavy Rain

नारायणपुर जिले में लगातार बारिश के चलते महाराष्ट्र को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर बाकुलाही के पास पुलिया तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही रोक दी।

वहीं, धौड़ाई थाना क्षेत्र के चिकपाल गांव में जलस्तर बढ़ने से 16 ग्रामीण (7 बच्चे, 3 महिलाएं और 6 पुरुष) फंस गए थे। सूचना पर पुलिस, आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी और जिला बाढ़ बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कलेक्ट्रेट मार्ग, बखरूपारा और अंतागढ़ मार्ग समेत कई इलाकों में जलभराव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Chhattisgarh : बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें धंसीं, पुलियां टूटीं 

Bastar Heavy Rain
Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

बीजापुर: उफनते नालों के बीच बीमार बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

बीजापुर जिले में नदी-नालों के उफान के कारण कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्राम रेड्डी में एक बीमार बच्ची और उसकी मां बाढ़ के कारण फंस गए थे। सूचना मिलने पर नगर सेना (होमगार्ड) की टीम ने जोखिम उठाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे बच्ची को समय पर इलाज मिल सका।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Record Rainfall : 93 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 16 इंच पानी से जनजीवन ठप

सुकमा: पिकअप पर गिरा पेड़, घंटेभर चला रेस्क्यू : Bastar Heavy Rain

सुकमा जिले में तेज बारिश और हवा के बीच सम्राटनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशाल पेड़ पिकअप वाहन पर गिर गया। हादसे में चालक लखेंद्र सोढ़ी केबिन में फंस गया। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Heavy Rainfall : 20 साल बाद बारिश से डूबा बिलासपुर, बाढ़ जैसे हालात

दंतेवाड़ा: लैंडस्लाइड का खतरा, अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग बंद

दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश के कारण अरनपुर-जगरगुंडा घाटी मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से लगातार मिट्टी और पानी का रिसाव होने के चलते प्रशासन ने अगले 48 घंटे और वर्षा अवधि तक इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Waterlogging News : पहली तेज बारिश में डूबी भिलाई, जलभराव ने खोली प्री-मानसून तैयारियों की पोल

प्रशासन अलर्ट पर : Bastar Heavy Rain

बस्तर संभाग के सभी प्रभावित जिलों में प्रशासन, पुलिस, नगर सेना, आईटीबीपी और राहत-बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील पुल-पुलियों और नदी-नालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से जलमग्न सड़कों और उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

Interstate Ganja Smuggling Bust : ओडिशा–महाराष्ट्र कॉरिडोर पर बड़ी चोट, 68.50 लाख का गांजा जब्त; 8 तस्कर धराए
Pulice Petrol Pump : आईजी ने अपनी गाड़ी में ईंधन डालकर किया पुलिस पेट्रोल पंप का उद्घाटन
फोर व्हीलर पंचर दुकान की तिजोरी चोरों ने कर दी पंचर, 43 हजार ले उड़े, मामला भिलाई का
Bastar Rail Project : बस्तर में विकास की ट्रेन दौड़ने को तैयार! 98 करोड़ का टेंडर जारी
300 Masks Seized Chhattisgarh : पुलिस ने 300 डरावने मुखौटे जब्त किए, व्यापारियों को सख्त चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?