CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert

रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू

Contents
  • अमेठी घाट में महानदी खतरे के निशान से ऊपर Heavy Rain Alert
  • शिवनाथ नदी भी उफान पर
  • रेस्क्यू टीमों को किया गया अलर्ट
  • बारिश को लेकर प्रशासन की लगातार निगरानी

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मानसून का असर लगातार तेज होता (Heavy Rain Alert) जा रहा है। पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदियों और जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। महानदी और शिवनाथ नदी समेत कई छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और राहत-बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार 1 जून से 6 जुलाई 2026 तक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 245.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में टुण्डरा तहसील में सबसे अधिक 386 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

इसके अलावा बलौदाबाजार में 277 मिमी, भाटापारा में 241.1 मिमी, कसडोल में 235.4 मिमी, लवन में 232.4 मिमी, पलारी में 229.7 मिमी, सिमगा में 216.5 मिमी, सोनाखान में 197.9 मिमी और सुहेला में 194 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सभी तहसीलों को मिलाकर अब तक 2,210 मिलीमीटर कुल वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

अमेठी घाट में महानदी खतरे के निशान से ऊपर Heavy Rain Alert

लगातार बारिश के कारण पलारी तहसील के अमेठी घाट में महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 7 से 8 फीट ऊपर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एनीकट के दोनों ओर कांटेदार बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया है। ग्रामीणों को नदी पार करने से रोकने के लिए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

शिवनाथ नदी भी उफान पर

भाटापारा तहसील के सेमरिया घाट में शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी पुल को छूते हुए बह रहा है। प्रशासन की टीम लगातार मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है।

रेस्क्यू टीमों को किया गया अलर्ट

जिला प्रशासन ने सभी रेस्क्यू टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया (Heavy Rain Alert) जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती नदियों, पुलों और एनीकटों को पार करने का जोखिम न लें। जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

बारिश को लेकर प्रशासन की लगातार निगरानी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन लगातार जलस्तर, संवेदनशील क्षेत्रों और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा और राहत व्यवस्था भी तैयार रखी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Urban Governance Review : नगरीय निकायों की समीक्षा में सख्ती, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन के निर्देश
Religious Tourism Development Roadmap: छत्तीसगढ़ में मंदिरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, तैयार होगा समग्र विकास खाका
Illegal Paddy Transport CG : राज्य में अवैध धान की आवाजाही रोकने प्रशासन सक्रिय, सीमावर्ती चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी
Cannabis Seizure Mahasamund: ट्रक से 4.75 करोड़ का गांजा बरामद, ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही खेप पर बड़ा वार
नेशनल आर्म रेसलिंग में छत्तीसगढ़ के लिए 21 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक रिकेश सेन ने किया सम्मानित 🔵 यूरोप 2024 ओपन एशिया पंजा कुश्ती के लिए दी अग्रिम बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Baranawapara Tourism
Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Ministry Controversy
Ministry Controversy : मंत्रालय में घमासान, उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय को हटाने की मांग

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ मंत्रालय (Ministry Controversy)…

Chhattisgarh Government Action
Chhattisgarh Government Action : मुख्य सचिव ने कसा शिकंजा, सभी विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक कामकाज…

Factory Accident
Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भिलाई के जामुल थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?