CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य-उत्तर जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य-उत्तर जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून (Heavy Rain Alert) पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की गई है।

Contents
  • लो प्रेशर सिस्टम से बढ़ी बारिश की गतिविधियां
  • अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश
  • रायपुर में दिनभर बादल और बारिश के आसार
  • पेण्ड्रारोड सबसे गर्म, राजनांदगांव सबसे ठंडा

लो प्रेशर सिस्टम से बढ़ी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ पर लगातार बना हुआ है। अगले 24 घंटे में यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

हालांकि विभाग का अनुमान है कि 8 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों और उसकी तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।

अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश

प्रदेश में 1 जून से 6 जुलाई तक 213 मिमी (8.3 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 258.3 मिमी (10.1 इंच) है। यानी अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसके बावजूद राज्य को अभी भी सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

रायपुर में दिनभर बादल और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पेण्ड्रारोड सबसे गर्म, राजनांदगांव सबसे ठंडा

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

CG Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की करी पूजा-अर्चना, वामपंथी उग्रवाद को लेकर समीक्षा बैठक शुरू
Korba Murder Case : शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Chhattisgarh Olympic Announcement : खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, ओलंपिक प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई
Civil Defence : आपदा नहीं बने संकट…! छत्तीसगढ़ ने तैयार की नागरिक सुरक्षा की पुख्ता योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Newborn Found : पुल के नीचे लावारिस मिला नवजात, हालत देख मची सनसनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : पुल के नीचे…

Illegal Mineral Transport : अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ में अवैध…

Bemetara Road Accident  :  स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत
Bemetara Road Accident  :  स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक…

Seva Setu App  :  राशन कार्ड के काम अब घर बैठे, मोबाइल से होगा आवेदन और संशोधन
Chhattisgarh Ration Card  :  राशन कार्ड के काम अब घर बैठे, मोबाइल से होगा आवेदन और संशोधन

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ में राशन…

UCC Draft  : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
UCC Draft  : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?