CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rain Chhattisgarh : बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें धंसीं, पुलियां टूटीं 

Heavy Rain Chhattisgarh : बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें धंसीं, पुलियां टूटीं 

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Chhattisgarh ) ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में सड़कें धंस गई हैं, पुलियां बह गई हैं और हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। भारी बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए हैं, जबकि कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है।

Contents
    • रायगढ़ में हाईवे पर साढ़े तीन घंटे चक्काजाम
  • Heavy Rain Chhattisgarh रेल सेवाओं पर भी पड़ा असर
    • Heavy Rain Chhattisgarh कोरबा में टूटीं 12 से ज्यादा पुलियां
    • कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश, 48 घंटे का अलर्ट

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर जलभराव हो गया है।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain Chhattisgarh)  से जलभराव, बिजली संकट और आवागमन की समस्या गहरा गई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें : Sonam Wangchuk Health Update : स्वास्थ्य स्थिर लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

बिलासपुर में रातभर बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया।

बिलासपुर जिले (Heavy Rain Chhattisgarh) में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। तोरवा पावर हाउस के पास सड़क पर करीब पांच फीट चौड़ा और आठ फीट गहरा गड्ढा बन गया, जबकि लालखदान क्षेत्र में सड़क का हिस्सा बह गया। लोक निर्माण विभाग ने सफाई देते हुए कहा कि यह गड्ढा सड़क निर्माण की वजह से नहीं, बल्कि पहले से भरे गए सीवेज लाइन वाले हिस्से में बना है।

सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को बाइक धकेलकर निकलना पड़ा।

रायगढ़ में हाईवे पर साढ़े तीन घंटे चक्काजाम

रायगढ़ जिले (Heavy Rain Chhattisgarh) के धुमा गांव में घरों में पानी घुसने और जलनिकासी की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-49 पर करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इसके चलते रायगढ़-बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और हजारों वाहन फंस गए।

ये भी पढ़ें : Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

Heavy Rain Chhattisgarh रेल सेवाओं पर भी पड़ा असर

लगातार बारिश के कारण बिलासपुर-रायपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट की कई मेमू और लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू और रायगढ़-रायपुर मेमू के संचालन में बदलाव किया गया, जबकि हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस भी रद्द रही।

ये भी पढे़ें : Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Chhattisgarh कोरबा में टूटीं 12 से ज्यादा पुलियां

कोरबा जिले (Heavy Rain Chhattisgarh) के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में तेज बारिश से 12 से अधिक पुलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। कई नदियां और नाले उफान पर हैं। तेज बारिश और तूफान के कारण बिजली के 12 से अधिक खंभे गिर गए, जिससे 105 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

ये भी पढे़ं : ABC ID Mandatory : अब बिना आईडी के छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में नहीं मिलेगी एंट्री

कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश, 48 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कुसमी में सबसे अधिक 280 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पसान में 160 मिमी, बिलासपुर और अकलतरा में 140-140 मिमी, पामगढ़ में 120 मिमी, पेंड्रा में 100 मिमी तथा मस्तूरी, लवन, बैकुंठपुर और पाली में 80-80 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ें : ABC ID Mandatory : अब बिना आईडी के छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में नहीं मिलेगी एंट्री

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े
जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन पर्व : भिलाई और राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के लिए दिल्ली पहुंचा 3-3 दावेदारों का नाम, तीनों चेहरे में से एक नाम लिफाफे में हुआ बंद, कब खुलेगा- अटकलें और कयास में अचानक तेजी
Police Custody Death Case: बलरामपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा बवाल, परिजन डटे मुआवजे और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग पर
Hasaud youth murder case : गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और वाहन में की तोड़फोड़
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?