CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Education Development : रायपुर में 337 लाख की लागत से नवनिर्मित शासकीय विद्यालय का लोकार्पण

Education Development : रायपुर में 337 लाख की लागत से नवनिर्मित शासकीय विद्यालय का लोकार्पण

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Education Development
Education Development

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की विष्णु देव सरकार अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रूपए की सहायता देगी। सरकार के इस फैसले से (Education Development) छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेंगी। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने नवीन विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद के दौरान छात्रा अनुष्का शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से पूछा कि वह बचपन में कैसे पढ़े। इस पर साव ने कहा कि कक्षा तीसरी तक मैंने अपने गांव में पढ़ाई की। तब शासकीय भवन नहीं था, हम परिवार का कच्चा मकान ही उपयोग करते थे।

हर शनिवार को हम गोबर से पोताई भी करते थे। उन्होंने कहा कि आज सरकार आपके लिए भव्य विद्यालय बना रही है ताकि आप पूरा ध्यान लगाकर पढ़ें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। यह आपकी जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक (Education Development) सुविधाओं का सही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। रायपुर शहर गारबेज फ्री सिटी अभियान में चौथे स्थान पर आया है, जो आप सबके सहयोग से संभव हुआ है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है। विधायक राजेश मूणत ने भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार चला रहे हैं।

नवनिर्मित विद्यालय भवन में भूतल पर पाँच कक्षाओं के साथ दो स्टोर रूम, बालक-बालिका के लिए पृथक बाथरूम और पार्किंग की सुविधा है। प्रथम तल पर नौ कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम और अन्य सुविधाएं हैं। द्वितीय तल पर भी नौ कक्षाएँ, प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम तथा आधुनिक (Education Development) कक्षाएं बनाई गई हैं। विद्यालय परिसर में मुख्यद्वार, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, स्टेज, पेवर कार्य, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सेप्टिक टैंक, स्मार्ट क्लास और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, वार्ड पार्षद रामहिन कुर्रे एवं रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विद्यालय में की गई यह (Education Development) पहल राजधानी के विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Illegal Bamboo Transport : बांस करील के अवैध परिवहन पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार
क्या आप जानते हैं भिलाई वैशाली नगर विधानसभा में रहते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विराट कोहली के Uncle 🔵 टी-20 फायनल मुकाबले के बाद विराट के रिटायरमेंट की घोषणा पर बोले जितेन्द्र कोहली 🟠 देखिए विडियो युवा क्रिकेटर को दिया यह Tips
172 करोड़ के ओवरटाइम घोटाले में पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी, सिंडिकेट से होगी आमने-सामने पूछताछ
Swachh Vayu Survey 2025: छत्तीसगढ़ के शहर फिर पिछड़े, रायपुर-कोरबा टॉप-10 से बाहर
CGPSC घोटाला हत्या से भी गंभीर अपराध – हाईकोर्ट की टिप्पणी, गोयल के बेटे-बहू को जमानत नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Opium Cultivation Case
Durg Opium Cultivation Case : दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत, FIR रद्द करने की मांग खारिज

अवैध अफीम की खेती के मामले में पूर्व…

Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी
Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव (Forest…

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल…

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

H1N1 Cases in Durg
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 संक्रमण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?