CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagdalpur snatching case : महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले आरोपी का पर्दाफाश

Jagdalpur snatching case : महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले आरोपी का पर्दाफाश

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। जगदलपुर में बाइक सवार बदमाश ने युवती से पर्स छीनने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो उसे 50 मीटर तक घसीटते चला गया। दरअसल, पर्स का एक हिस्सा बदमाश ने पकड़ रखा था, एक हिस्सा युवती के हाथ में था। युवती ने पर्स बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रही। बदमाश पर्स लेकर फरार हो गया। (Jagdalpur snatching case)

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला? : Jagdalpur snatching case
  • 5 जुलाई की वारदात के बाद पुलिस ने बिछाया जाल
  • घेराबंदी कर दबोचा, पूछताछ में कबूले 9 अपराध : Jagdalpur snatching case
  • दोस्तों के साथ घूमने के लिए करता था झपटमारी
  • न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

मामला 2 जुलाई की शाम का है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, नकाबपोश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर में अब तक 9 झपटमारी की वारदात कर चुका है। ज्यादातर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।

आरोपी के कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 2 लाख 50 हजार का सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया कि युवक दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए झपटमारी करता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला? : Jagdalpur snatching case

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजमन यादव (19), ग्राम कुथर थाना मारडूम का रहने वाला है। वह बाइक पर नकाब लगाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता था और सुनसान जगहों पर बैग लेकर जा रही महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था।

पीछे से तेज रफ्तार बाइक से पहुंचकर वह झपटमारी करता और मौके से फरार हो जाता था। बैग से कैश के साथ ही कीमती सामान निकालने के बाद बैग और मोबाइल फेंक देता था।

5 जुलाई की वारदात के बाद पुलिस ने बिछाया जाल

28 जून को सिरहासार चौक के पास एक महिला का पर्स छीनने की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद 2 जुलाई और 5 जुलाई को भी उसी पैटर्न पर झपटमारी की घटनाएं सामने आईं। लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए पुलिस और साइबर टीम को अलर्ट किया गया था। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई।

घेराबंदी कर दबोचा, पूछताछ में कबूले 9 अपराध : Jagdalpur snatching case

6 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक दलपत सागर की ओर से पावर हाउस चौक की तरफ आ रहा है। सूचना पर कोतवाली और साइबर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 और बोधघाट थाना क्षेत्र में 4 समेत कुल 9 झपटमारी की वारदातें करना स्वीकार किया।

दोस्तों के साथ घूमने के लिए करता था झपटमारी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और खर्च के लिए पैसे जुटाने की नीयत से झपटमारी की वारदात करता था। उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण, कैश, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

इस मामले (Jagdalpur snatching case) में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नवा रायपुर के क्लब में पुलिस का छापा:देर रात तक कर रहे थे पार्टी, नशे में धुत मिले लड़के-लड़कियां, क्लब के खिलाफ होगी कार्रवाई
Chhattisgarh Dhaan Kharidi News : धान खरीदी कल से, सीएम ने अधिकारियों के लिए कड़ा निर्देश जारी किए
कूलर की खराबी पर नहीं मिला रिपेयर, उपभोक्ता ने ऐसे सिखाया कंपनी को सबक..
ED Raid Followup: सट्टा ऐप से जुड़े तार, रेलवे ठेकेदार विजय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 70 लाख कैश जब्त
महिला आयोग के समझाईश पर खत्म हुआ बहू-ससुर का विवाद, लेखापाल की शिकायत पर DFO से मंगाया जाएगा जांच प्रतिवेदन, मृतक के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ करी शिकायत, दुर्ग के खुदकुशी मामले में SP से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?