CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय जीत, नेपाल में पावरलिफ्टिंग के 2 स्वर्ण पदक किए नाम..

धमतरी के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय जीत, नेपाल में पावरलिफ्टिंग के 2 स्वर्ण पदक किए नाम..

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के धमतरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 6 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। धमतरी के दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

विजेता खिलाड़ियों के शहर वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने ढोल-बाजों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ जय श्री राम के जयकारों से उनका अभिनंदन किया गया। इस जीत से धमतरी जिले में खेल प्रतिभाओं की मौजूदगी का पता चलता है।

दरअसल, धमतरी शहर के देवेंद्र यादव और ओमकार निषाद इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग गेम्स 2025 में नेपाल के पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गए हुए थे। यहां पर उन्होंने अपने अलग-अलग कैटेगरी में दो गोल्ड जीते।

जिसमें मराठा पारा निवासी देवेंद्र यादव ने 93 किलोग्राम मास्टर वर्ग में 545 किलो वजन उठाकर नेपाल और भूटान के खिलाड़ियों को हराया। इधर ओमकार निषाद ने 93 किलो सीनियर वर्ग में 610 किलो वजन उठाया और दोनों ने धमतरी का नाम रौशन किया।

आपको बता दे कि देवेंद्र यादव नगर निगम के व्यायाम शाला में कोच हैं। उन्होंने 2012 में पावरलिफ्टिंग शुरू की। तब से स्टेट में 20 से ज्यादा और नेशनल में 10 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। उनके 30 से ज्यादा शिष्य स्टेट और नेशनल मेडल जीत चुके हैं।

वही ओंकार निषाद पुलिस बल में पदस्थ है। उन्होंने 5 साल पहले व्यायाम शाला में प्रशिक्षण शुरू किया और अब तक राज्य स्तर पर 8 और नेशनल में तीन मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में दल्ली राजहरा नेशनल गोल्ड जीतने के बाद उन्हें इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला।

स्थानी लोगों ने बताया कि धमतरी में विभिन्न संगठन और संस्था और कोच के मदद से धमतरी के खिलाड़ियों को सभी गेम्स में भेजने की कोशिश करते हैं। और आज वही धमतरी को गोल्ड मेडल लगा है। स्थानी लोगों ने बताया कि ऐसे गेम्स में जाने के लिए बहुत से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जिसमें सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों को आर्थिक समस्या होती है। जिसके कारण विभिन्न प्रतियोगिताओं तक पहुंच नहीं पाते। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खिलाड़ियों में समस्याओं को समाधान करें।

Public Event Permission Rules : नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाने के लिए अब अनिवार्य होगी अनुमति
Postmartem हाउस के बाहर जिस भाई के लिए रो रही थी बहन, वो थाने पहुंचकर बोला- ‘मैं जिंदा हूं सर’
Teacher Suspension: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
Amit Shah reached Chhattisgarh : अमित शाह का बस्तर दौरा : चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग करेंगे बैठक
Green Corridor NHAI : छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2.71 लाख पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ से सजे ग्रीन कॉरिडोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Ranger Controversy : वन रेंजर पर गाली-गलौज और अभद्रता के गंभीर आरोप”

Gariaband Ranger Controversy

Raipur Stabbing Incident
Raipur Stabbing Incident : दो जगह चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल

Raipur Stabbing Incident

Environmental Rules Penalty
Environmental Rules Penalty : पर्यावरण नियम तोड़े तो अब ₹15 लाख तक जुर्माना और जेल का भी प्रावधान

Environmental Rules Penalty

Takhatpur Arms Act Case
Takhatpur Arms Act Case : मुख्य सड़क पर फरसा लहराकर फैलाई दहशत,आरोपी गिरफ्तार

Takhatpur Arms Act Case

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?