CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: एक SSP ने जोड़ी धारा, दूसरे ने हटवाई

बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: एक SSP ने जोड़ी धारा, दूसरे ने हटवाई

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

बिलासपुर में व्यापारी से मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में एसएसपी के बदलने के बाद धारा 307 को हटा दिया गया और फिर कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया। अब ट्रायल से पहले कोर्ट ने धारा हटाने और मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ी क्वेरी पर जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया है।

मामला सिविल लाइन थाने से जुड़ा है। दरअसल, सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा निवासी शंकरलाल दयालानी (49) की गोलबाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। 28 जुलाई 2020 की रात करीब 9 बजे वे दवा लेने घर से सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा स्थित मेडिकल दुकान जा रहे थे।

इसी दौरान गोदू चौक सिंधी कॉलोनी के पास मोतीलाल दयालानी मिला। उसने अपने खिलाफ कोर्ट में केस लगाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने शंकरलाल के साथ मारपीट की।

केस वापस लेने दी धमकी देकर मारपीट की

इसी दौरान वहां उसका भाई राम दयालानी, किशोर दयालानी (किशोर बूट हाउस) और आशीष दयालानी और अन्य शख्स भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर शंकरलाल की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने कोर्ट से केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बीच-बचाव के लिए बंटी किशनानी, नितेश गेमनानी और बाकी लोग आगे आए। मारपीट में शंकरलाल के हाथ, चेहरे और नाक के पास चोटें आईं। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 34 के तहत केस दर्ज किया।

SSP के निर्देश में जोड़ी धारा 307

मारपीट में घायल शंकरलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अपोलो अस्पताल में इलाज चला। इलाज के दौरान उन्होंने मामले में हत्या के प्रयास (धारा 307) दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत तत्कालीन एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से की।

इस पर उन्होंने टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार को मेडिकल क्वेरी कराने के निर्देश दिए। जांच के बाद करीब एक साल बाद पुलिस ने मामले में धारा 307 भी जोड़ दी।

बिना जांच और मेडिकल क्वेरी के हटाई धारा

इस बीच प्रशांत अग्रवाल का तबादला हो गया। उनकी जगह पारूल माथुर एसएसपी बनीं। इस दौरान टीआई भी बदल गया था। यहां पदस्थ निरीक्षक सनिप रात्रे के रिपोर्ट पर उन्होंने बिना जांच और क्वेरी के धारा 307 हटाने के आदेश दिए।

इसी दौरान आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया।

अब कोर्ट से बार-बार नोटिस, जवाब नहीं दे पा रही पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस ने धारा 307 हटाकर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। अब मामले में ट्रॉयल शुरू होना है। लिहाजा, कोर्ट से सिविल लाइन थाने में बार-बार नोटिस भेजकर हत्या के प्रयास की धारा 307 हटाने का कारण और मेडिकल क्वेरी रिपोर्ट पेश करने कहा जा रहा है, जिसका जवाब पुलिस नहीं दे रही है।

मामले में सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने कहा कि यह मेरे समय का केस नहीं है, इसलिए डायरी की जानकारी लेने और कोर्ट का नोटिस देखने के बाद ही जानकारी दी जा सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह का निधन, रायपुर में शोक की लहर
Child Burning Death Case : बिलासपुर में 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में डाला, मौत
Raipur Murder Mystery : बहन के प्रेम संबंध ने ली युवक की जान, शराब के बहाने खेत तक ले जाकर रची गई खौफनाक साजिश
Bilaspur Domestic Workers Strike: बिलासपुर में 400 बाइयों की हड़ताल से थमी रसोई, कई घरों में सुबह की चाय भी नहीं बनी
किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर भागा कारोबारी, शिकायत के शक में कर रहे थे अपहरण, आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?