CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत पर ड्रोन हमले में मददगार तुर्की की कंपनी भारतीय एयरपोर्ट्स पर संभाल रही सुरक्षा..!

भारत पर ड्रोन हमले में मददगार तुर्की की कंपनी भारतीय एयरपोर्ट्स पर संभाल रही सुरक्षा..!

By Newsdesk Admin
15/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। हाल ही में हुए भारत-पाक के बीच टकराव के वक्त तुर्की पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आया। इस दौरान तुर्की ने पाकिस्तान को सशस्त्र ड्रोन और ऑपरेटर मुहैया कराए है।

Contents
  • किस तरह के काम करती है टर्किश कंपनी?
  • तुर्की ने पाकिस्तान को क्या मदद भेजी?

गौर करने वाली बात यह है कि तुर्की की जॉइंट वेंचर कंपनी सेलिबी एविएशन (Celibi Aviation) दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित आठ भारतीय एयरपोर्ट्स पर हाई सिक्योरिटी से जुड़ा कार्य संभालती है। यह भारत में सालाना 58 हजार फ्लाइट्स का मैनेजमेंट संभालती है।

सेलिबी एविएशन द्वारा भारत में किए जाने वाले कई कार्य खास तौर पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो प्रबंधन और एयरसाइड ऑपरेशन्स से जुड़े काम हैं, जो हाई सिक्योरिटी कार्य माने जाते हैं।

किस तरह के काम करती है टर्किश कंपनी?

सेलिबी एविएशन के कर्मचारी एयरसाइड ज़ोन में काम करते हैं, जो एयरपोर्ट्स के हाई सिक्योरिटी वाले क्षेत्र हैं और विमानों के सीधे संपर्क में आते हैं। सेलेबी के कर्मचारी कार्गो लॉजिस्टिक्स और पैसेंजर्स बैगेज भी संभालते हैं, जिसमें इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए निर्धारित सामान शामिल हैं।

तुर्की ने पाकिस्तान को क्या मदद भेजी?

तुर्की ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता मुहैया कराई, क्योंकि उसने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के हिस्से के रूप में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय वायु रक्षा प्रणाली को घेरने की कोशिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि न केवल सैन्य ड्रोन, बल्कि तुर्की ने पाकिस्तान को उन ड्रोन को संभालने के लिए ऑपरेटिव भी मुहैया कराए, जिससे पता चलता है कि वह भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान के साथ शामिल हो गया है। तुर्की ने राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन के नेतृत्व में इस्लामी रुख अपनाया है और कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का पक्ष लिया है।

भारत ने साल 2023 में आए भीषण भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू करके तुर्की को राहत सामग्री मुहैया कराई थी। हालांकि, यह स्थिति तब और गंभीर हो सकती है, जब यह बात सामने आई कि इस्तांबुल ने ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए कर्मियों को मुहैया कराया और भारत पर हमले में सहायता की।

भारत के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर हाई सिक्योरिटी कार्य करने वाली सेलेबी को भी खतरे के तौर पर देखा जा सकता है। भारत में सेलेबी एविएशन के जरिए सर्विस की जाने वाली एयरलाइन्स में इंडिगो और एयर इंडिया जैसी अन्य एयरलाइन्स शामिल हैं।

इंडियन एयरपोर्ट्स पर सेलेबी का ऑपरेशन साल 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से, सेलेबी ने भारत के विमानन सेक्टर में अपना विस्तार किया है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यह 7,800 कर्मचारियों के मेनपॉवर के साथ सालाना 58 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स और 5,40,000 टन कार्गो संभालती है।

सेलेबी ने मुंबई इंयरनेशनल एयरपोर्ट पर एक जॉइंट वेंचर के साथ भारत में प्रवेश किया, जहां इसे ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देने का अधिकार दिया गया था।

एक साल के अंदर, सेलेबी ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने ऑपरेशन को दो संस्थाओं के तहत रजिस्टर किया। ग्राउंड हैंडलिंग के लिए सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया और नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो सर्विसेज के लिए सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया। पिछले दशक में, इन दो शुरुआती स्टेशनों ने भारत भर में नौ एयरपोर्ट्स के नेटवर्क का विस्तार किया है।

इनमें मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई शामिल हैं.भारत में सेलेबी की सर्विसेज में यात्री सेवाएं, लोड कंट्रोल और फ्लाइट ऑपरेशन, रैंप सर्विसेज, सामान्य विमानन सेवाएं, कार्गो और डाक सेवाएं, गोदाम सेवाएं और ब्रिज ऑपरेशन शामिल हैं।

Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेबी एविएशन होल्डिंग्स अपना करीब 75 फीसदी कारोबार विदेशी जहाजों के साथ करती है, जबकि 25 फीसदी भारतीय एयरलाइन्स के साथ करती है।  

Murder Case : सिर पर पत्थर से वार के बाद युवक की मौत, रात के हमले ने लिया खतरनाक मोड़
Municipal Poll Turnout : महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी — वोटों की गिनती कल, कई जगहों पर भारी भीड़
Karragutta Operation : कर्रेगुट्टा पहाड़ पर फिर गरजी बंदूकें…! मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, CRPF अफसर घायल
BJP जिलाध्यक्ष के बेटे से 7 लाख की ठगी, हेल्थकेयर फ्रेंचाइजी का झांसा दे ऐंठे रुप​ये
Sainik School Controversy : सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, भाजपा के बाद अब कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डीईओ का पुतला दहन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Court
Durg Court : पुतला दहन मामले में 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी, पुलिसकर्मी झुलसने से जुड़ा है मामला

2026 के पुतला दहन मामले में गुरुवार को…

Ranya Rao Gold Smuggling Case : रान्या राव पर 89 करोड़ का जुर्माना, 399 पन्नों की रिपोर्ट के साथ सीमा शुल्क विभाग का बड़ा एक्शन
Ranya Rao Gold Smuggling Case : रान्या राव पर 89 करोड़ का जुर्माना, 399 पन्नों की रिपोर्ट के साथ सीमा शुल्क विभाग का बड़ा एक्शन

सोना तस्करी मामले (Ranya Rao Gold Smuggling Case)…

Dhamtari Accident
Dhamtari Accident : धमतरी में एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रैक्टर से भिड़ी; नर्स की मौत

धमतरी में नेशनल हाईवे-30 पर एक एंबुलेंस हादसे…

Mahua Moitra News : हेट स्पीच केस में महुआ मोइत्रा को हाई कोर्ट से राहत, कार्रवाई पर रोक
Mahua Moitra News : हेट स्पीच केस में महुआ मोइत्रा को हाई कोर्ट से राहत, कार्रवाई पर रोक

हाईकोर्ट से राहत (Mahua Moitra) मिलने के बाद…

India vs Pakistan Hockey Semifinal : आखिरी 49 सेकेंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में भारत
India vs Pakistan Hockey Semifinal : आखिरी 49 सेकेंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में भारत

सेमीफाइनल मुकाबले (India vs Pakistan Hockey Asian Games…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?