CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM की जशपुर को बड़ी सौगात, 149 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़कें, बढ़ेगा पर्यटन

CM की जशपुर को बड़ी सौगात, 149 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़कें, बढ़ेगा पर्यटन

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Road Development
Road Development

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। जशपुर जिले की सड़कों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है।

सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे (Road Development) के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है।

निर्माण एजेंसी ने इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बरसात के बाद इन सड़कों (Road Development) का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इन स्टेट हाईवे में 41 किलोमीटर लंबी तपकरा-लुड़ेग और 13 किलोमीटर लंबी कोतबा बागबहार स्टेट हाईवे शामिल है।

परिवहन के लिहाज से ये दोनों स्टेट हाईवे जशपुर जिले के लिए अहम है।

ये सड़के जशपुर जिले को पड़ोसी राज्य ओडिसा व झारखंड के साथ राजधानी रायपुर व न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ती है।

इस सड़क से हो कर रोजाना दर्जनों यात्री बस रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, झारसुगड़ा सहित अन्य गंतव्य के लिए रवाना होते हैं।

लगातार भारी वाहन चलने से इन सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी। इनकी मरम्मत की मांग लगातार जिलेवासियों द्वारा की जा रही थी।

जिलेवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन दोनों स्टेट हाईवे (Road Development) की मरम्मत के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया था।

सीएम के निर्देश पर प्राक्कलन रिपोर्ट के आधार पर वित्त विभाग ने तपकरा से लुड़ेग के लिए 110.33 करोड़ और बागबहार से कोतबा के लिए 39.77 रूपये स्वीकृत करते हुए, राशि जारी कर चुकी है।

बरसात के बाद इन दोनों सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

जिले में बिछ रहा है सड़कों का जाल

जशपुर जिले में आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सड़कों की मरम्मत के साथ नए सड़कों के निर्माण पर ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं।

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ भारतमाला सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

बीते दो साल में मुख्यमंत्री साय ने लंबे समय से अधूरे पड़े हुए दमेरा चराईडांड़ रोड, जशपुर सन्ना सड़क, चराईडांड़ बतौली सड़क, बंदरचुवां से फरसाबहार सड़क के निर्माण को पूरा कराया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड के अनुरूप रखने की सख्त हिदायत देते हुए, लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
CG Breaking : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, शुक्रवार से रहेंगे छत्तीसगढ़ में, नक्सल ऑपरेशन पर बनेगी रणनीति, अन्य राज्यों के अफसर भी होंगे शामिल, ‘नियद-नेल्लानार’ पर होगी बात
Surrendered Naxal Couples Marriage  : सामूहिक विवाह बना बदलाव और पुनर्वास की मिसाल, दो पूर्व नक्सली जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन
CSMCL ओवरटाइम घोटाला: 115 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार, कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा भुगतान
Gariaband Revenue Review : जनता को नहीं होना चाहिए परेशान! कलेक्टर ने राजस्व अफसरों को सुनाई खरी-खरी
Raipur Delhi Flight : दिल्ली के लिए एक दिन में 8 उड़ानें, शाम की बंद फ्लाइट फिर शुरू, माया नगरी के लिए भी 4 फ्लाइट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Posting Case
Bribery Posting Case : मनचाही पोस्टिंग दिलाने के नाम पर रिश्वत का मामला: आरोपी शिक्षक योगेश पांडेय की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Bribery Posting Case : कोर्ट ने स्पष्ट किया…

Nepal PM Balen Shah India Visit
Nepal PM Balen Shah India Visit : नेपाल के PM बालेन शाह का 22 नवंबर से भारत दौरा, PM मोदी से 30 मिनट होगी अकेले में बातचीत

Nepal PM Balen Shah India Visit : दौरे…

Bill Recovery Engineer Assault Case
Bill Recovery Engineer Assault Case : जशपुर में बिजली बिल वसूली करने पहुंचे इंजीनियर से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bill Recovery Engineer Assault Case : पुलिस के…

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike
Chhattisgarh IAS IPS DA Hike : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% DA

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike : वित्त मंत्रालय…

Chhattisgarh Fertility Rate
Chhattisgarh Fertility Rate : स्वास्थ्य मंत्री का बयान- 3 से 4 बच्चे पैदा करने में परेशानी नहीं, छत्तीसगढ़ में कम है फर्टिलिटी रेट

Chhattisgarh Fertility Rate : फर्टिलिटी रेट का मतलब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?