CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, शुक्रवार से रहेंगे छत्तीसगढ़ में, नक्सल ऑपरेशन पर बनेगी रणनीति, अन्य राज्यों के अफसर भी होंगे शामिल, ‘नियद-नेल्लानार’ पर होगी बात

CG Breaking : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, शुक्रवार से रहेंगे छत्तीसगढ़ में, नक्सल ऑपरेशन पर बनेगी रणनीति, अन्य राज्यों के अफसर भी होंगे शामिल, ‘नियद-नेल्लानार’ पर होगी बात

By Newsdesk Admin
20/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने 3 दिवसीय दौरे पर 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। श्री शाह राजधानी रायपुर में कई अहम बैठक लेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ के अफसरों से भी बातचीत करेंगे। इसमें नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक भी शामिल है। बैठकों में नक्सल ऑपरेशन और आसपास के राज्यों की स्थिति पर भी चर्चा होगी। फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक 23 अगस्त की रात 8 बजे के आस-पास अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। BSF या इंडियन एयरफोर्स के विमान से वो रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। रायपुर में वो 25 अगस्त की सुबह तक रुकेंगे। शाह नवा रायपुर के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रुकेंगे। इस दौरान रिजॉर्ट को हाई सिक्योरिटी एरिया मानकर वहां स्टेट पुलिस और CRPF जवानों की तैनाती होगी।

आपको बता दें कि गृहमंत्री के दौरे और बैठकों को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस दौरान एक प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा जिसमें नक्सल हमलों में हुई जन-हानि, जवानों पर अटैक, मारे गए नक्सलियों का डेटा होगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, मुख्य सचिव के साथ ही बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ अफसर भी होंगे।केंद्रीय गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ सरकार की योजना नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) को लेकर भी जानकारी लेंगे। इस बैठक में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रशासन कैसे सरकारी योजनाओं को पहुंचा रहा है? आगे किस तरह की प्लानिंग है, इसे लेकर चर्चा होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी नेताओं की 23 या 24 अगस्त की शाम बैठक लेंगे जिसमें भाजपा के बीते कुछ महीनों में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा होगा। आगे आने वाले नगरीय निकाय चुनाव और उप चुनाव को लेकर भी स्थानीय नेता रणनीतिक जानकारी देंगे। केंद्रीय सहकारिता विभाग की बैठक भी अमित शाह रायपुर में लेंगे। सहकारिता की योजनाओं का प्रदेश में क्या हाल है, इसकी मॉनिटरिंग पर बात करेंगे। विभागीय अफसरों के साथ यह मीटिंग होगी जिसमें सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी शामिल होंगे।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों अमित शाह के हाथों नई योजना लॉन्च करवाने की तैयारी में भी है हालांकि इसे लेकर कोई कंफ़र्मेशन सरकार की ओर से नहीं है। अमित शाह चूंकि करीब 3 दिन यहां होंगे ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस प्रयास में हैं कि प्रदेश के लोगों को शाह की मौजूदगी में नई सुविधाओं से जुड़ी स्कीम्स दी जाएं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबन अवधि को ड्यूटी माना, वनपाल से वसूली का आदेश रद्द…
बिहार : नालंदा में पिता ने शादी शुदा बेटे की कराई शादी, तिलक के बहाने लूटा 5 लाख
Bastar Education Hub Budget: नक्सल गढ़ में पढ़ाई की रौशनी, इंद्रावती बैराज से सिंचाई को नई धार
रायपुर में पटवारी से 70 लाख की वसूली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार: 2.5 करोड़ की मांग और जमीन भी हड़पी
Guest Teachers Protest : संविलियन और समान वेतन की मांग पर अड़े अतिथि शिक्षक, 28 घंटे से मंत्री आवास के बाहर डटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग (Date Tax Evasion)…

Tankram Verma
Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप

नगरी में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा के…

Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा
Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी…

Raipur Family Death Case  : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
Raipur Family Death Case  : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार…

Parenting Workshop
Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

धमतरी में बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकार और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?